Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, तेज बहाव में कार बही, 8 लोगों की मौत

MP News: मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, तेज बहाव में कार बही, 8 लोगों की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी एक कार नाले में बह गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों में 3 बच्चे, 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नलखेड़ा क्षेत्र में रात के समय तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान मंदिर की ओर जा रही कार एक बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कार उसमें बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

बचाव दल को मिले लोगों के शव

इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और बचाव दल ने तेज बहाव के बीच कार और उसमें सवार लोगों की तलाश की। काफी प्रयास के बाद कार और शवों को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए बचाव कार्य जारी रखा।

बगलामुखी मंदिर जा रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए थे। लखुंदर नदी के तट पर स्थित यह मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया गया है कि नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे में करीब 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश का सबसे ज्यादा असर रात के समय रहा। मंदिर तक पहुंचने वाले मुख्य रास्ते पर एक पुलिया है और उसके नीचे बरसाती नाला बहता है।

लगातार तेज बारिश के कारण नाले में अचानक पानी बढ़ गया और बहाव बहुत तेज हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Also read: MP News: पति ने पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमृतसर के नहर में आई दरार...सड़कों और रिहायशी इलाकों में घुसा पानी, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीमें

अमृतसर के चटीविंड चौक के पास एक नहर में दरार आने से पानी आसपास की सड़कों और रिहायशी इलाकों में घुस गया। इसके बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास शुरू किए।

MP News: पति ने पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति द्वारका पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान खेमा पटेल और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में 7 वर्षीय बेटी उर्मिला पटेल, 4 वर्षीय बेटा उमेश और 1 वर्षीय बेटा राजा शामिल हैं। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast