Search KhabarFast

Press ESC to close

IAS HCS Transfers: हरियाणा में IAS और HCS अफसरों के तबादले, रातोंरात बदले कई जिलों के अफसर, देखें लिस्ट

IAS HCS Transfers: हरियाणा में IAS और HCS अफसरों के तबादले, रातोंरात बदले कई जिलों के अफसर, देखें लिस्ट

Haryana IAS Transfers: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 8 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी मोनिका मलिक को रोहतक मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वह इस पद पर राजीव रत्तन का स्थान लेंगी। वहीं, प्रभजोत सिंह को हरियाणा राज्य परिवहन का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

वरिष्ठ आईएफओएस अधिकारी एस. नारायणन को पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का सचिव और हरियाणा पर्यावरण विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, वीरेंद्र कुमार दहिया को उच्चतर शिक्षा विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। सरकार ने हिसार के जिला नगर आयुक्त नीरज को एचएसवीपी फरीदाबाद का प्रशासक और शहरसंपदा विभाग में अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी दी है। फरीदाबाद नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा को नगर निगम करनाल का आयुक्त बनाया गया है।

हितेश कुमार मीणा  को मिला वित्त विभाग  

आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी सी. जयशारधा को हिसार का जिला नगर आयुक्त, नगर निगम आयुक्त और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। एचसीएस अधिकारियों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। कुशल कटारिया को गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त नगर आयुक्त बनाया गया है। पंकज कुमार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में अतिरिक्त निदेशक और संयुक्त सचिव का दायित्व दिया गया है।

गुरुग्राम में इन अधिकारियो को किया गया नियुक्त

डॉ. सुभाष चंदर को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें आतिथ्य विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मानव मलिक को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा मनीष कुमार यादव को एसडीएम गुहला, गुरविंदर सिंह को एसडीएम पिहोवा, अर्पित गहलावत को जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी गुरुग्राम, सपना यादव को संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम और सुरेश को सिटी मजिस्ट्रेट करनाल नियुक्त किया गया है। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों और तबादलों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विभिन्न विभागों में कामकाज अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

Also read: 3KW Solar Panel: 3 किलोवाट के सोलर से कितनी बनती है बिजली, क्या क्या उपकरण चल सकते हैं ?, जानिये पूरी जानकारी 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 6 मजदूरों की मौत; 18 का रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। धूलकोट गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबा गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या चार बताई गई थी, लेकिन सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।

हरियाणा के भिवानी में काली थैली में लटका मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के भिवानी की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) पेड़ पर काली थैली में लटके मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात एक बच्चे का है और उसके शरीर पर जन्म के बाद की नाल भी बंधी हुई थी। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक अजय प्रताप सिंह, बबलू खटाना ने भाजपा छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हिसार में बबलू खटाना अपने हजारों समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि बबलू खटाना और उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast