Automobile News: देशभर में इन दिनों कार खरीदने की गति दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीच महिंद्रा ने अपनी एसयूवी का नया वर्जन लॉन्च करके एमजी हेक्टर का खेल खराब कर दिया है। एमजी हैक्टर ने हाल ही में टॉमहॉक को लॉन्च किया है। अब फिर क्या था महिंद्रा ने भी अपनी एसयूवी बीई 6 स्पोर्टेक को Baas के साथ लॉन्च किया।
महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों के बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम एक्सपैंशन को ऐसे वक्त लॉन्च किया है। जब एमजी ने अपनी 7 सीटर एसयूवी टॉमहॉक को लॉन्च किया है। एमजी हैक्टर ईवी की कीमत 19.50 से शुरू होकर 23.50 लाख तक जाती है।
महिंद्रा ने मार्केट में उतारा Baas प्रोग्राम
वहीं, महिंद्रा Baas वर्जन की कीमत 13.99 लाख से शुरू होकर 17.49 लाख रुपए तक जाती है। महिंद्र बीई 6 की बात करें, तो Baas की कीमत 11.45 लाख से शुरू होती है। वहीं, एक्सईवी 9एस की कीमत 12.65 लाख रुपए से शुरू होकर एक्सईवी 9ई की कीमत 13.90 से शुरू होती है। महिंद्रा का Baas प्रोग्राम में डुअल फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर के साथ आता है। इसमें बैटरी को अलग और कार को अलग फाइनेंस किया जाता है। बैटरी की ईएमआई 6975 रुपए से शुरू होती है। यानी प्रति किलोमीटर इसका खर्च 3.75 रुपए आएगा।
7 सीटर एसयूवी की दमदार फीचर
महिंद्रा एक्सईवी 9एस एक 7सीटर कार है। इसके साथ 59kWh, 70kWh और 79kWh की बैटरी मिलती है। ये कार रियर व्हील ड्राइव फीचर के साथ आती है, इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में 7 सेकंड का वक्त लगता है। वहीं, महिंद्रा एक्सईवी 9ई एक 5 सीटर कार है। जिसमें 59kWh और 79kWh की बैटरी मिलती है, जो 542 किलोमीटर और 656 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है।
Also read: Onion Price: दिल्ली में कहां-कहां मिल रहा है 35 रुपए किलो प्याज, यहां देखें पूरी लिस्ट