Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास पर्यटकों से भरी बस पलटी, चपेट में स्कूटी भी आई; दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास पर्यटकों से भरी बस पलटी, चपेट में स्कूटी भी आई; दो युवकों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास मुनिकीरेती में स्थित भद्रकाली मार्ग पर राजस्थान नंबर की पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलटी है। बस की चपेट में एक स्कूटी भी आई है। इस हादसे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिनकी पहचान शुभम बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट निवासी- गली नंबर 5 गणेश विहार गंगानगर ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष,  ऋषभ बिष्ट पुत्र विक्रम बिष्ट निवासी गली नंबर 6 गणेश विहार गंगानगर ऋषिकेश उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 13 घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भेजा है। जिन्हें मामूली चोट लगी हैं।

अनियंत्रित होकर पलटी बस

पुलिस ने बताया कि सभी यात्री नीलकंठ दर्शन करने के लिए गए थे और उनकी बस मुनि की रेती बस पार्किंग में खड़ी थी। दर्शन करके जब यात्री वापस लौटे तो बस हरिद्वार के लिए पार्किंग से निकली। लेकिन भद्रकाली से नीचे आते समय बस अनियंत्रित हो गई और एक मोड़ पर पलट गई। प्रथम दृष्टि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा होने की जानकारी मिली है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है मौके पर घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को किनारे कर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने की कवायत शुरू की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: भाजपा की ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी, कलाकारों और हस्तशिल्पकारों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

CM Samrat Chaudhary: आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को बिहार के पटना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ज्ञान भवन, गांधी मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

Bihar News: ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 31 मार्च 2027 तक का अल्टीमेटम, CM सम्राट चौधरी ने सुनीं 101 लोगों की फरियादें

CM Samrat Chaudhary: बिहार के पटना में आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीधे आम जनता की फरियाद सुनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे 101 लोगों की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर कार्रवाई का निर्देश दिया।

Uttrakhand News:राहुल गांधी के बयान पर CM धामी का पलटवार, अजीत डोभाल के सम्मान को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

Uttrakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक बयान देते समय नेताओं को तथ्यों और भाषा की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast