Onion Price: प्याज की बढ़ती कीमत से परेशान दिल्ली-एनसीआर वालों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक के जरिए प्याज की सेल शुरू कर दी है। दिल्ली-एनसीआर में सरकारी प्याज 35 रुपए प्रति किलो के दर से बिक रहा है।
सरकार का ये कदम बाजार में बढ़ती कीमतों को काबू करने और आम लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल वैन और फिक्स्ड रिटेल काउंटर के जरिए बेचने की योजना तैयार की है।
दिल्ली के आउटलेट्स और स्टोर्स
केंद्रीय भंडार: दिल्ली भर में लगभग 100 केंद्रीय भंडार स्टोर पर सस्ता प्याज उपलब्ध है।
NCCF और NAFED आउटलेट्स: NCCF के 9 से 15 काउंटर और NAFED के 13 आउटलेट्स पर यह सुविधा उपलब्ध है।
वहीं, मदर डेयरी के सफल आउटलेट्स के जरिए भी इसे बेचा जा रहा है ॉ
मोबइल बैन की लोकेशन
मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार दिल्ली के कृषि भवन, सीजीओ कॉम्पलेक्स, एफसीआईई बाराखंबा रोड, शास्त्री भवनस, पंडारा पार्क, लाजपत नगर, कालकाजी, सीआर पार्क, आईएनए मार्केट, आश्रम, किदवई नगर,, बवाना , लोकनायक पुरम , भीकाजी कामा प्लेस, जंगपुरा, मयूर विहार, रोहिणी सेक्टर-22, नरेला, अलीपुर, शालीमार बाग, वजीरपुर, मॉडल टाउन, विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन, नजफगढ़ बस स्टैंड, कीर्ति नगर, नांगलोई और टिकरी बॉर्डर शामिल है।
दिल्ली-एनसीआर में भी सस्ता प्याज
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में कुछ जगहों पर 35 रुपए किलो प्याज बिक रहा है। सरकार के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में खुदरा दुकानों और मोबाइल वितरण केंद्रों के जरिए बफर स्टॉक प्याज उपलब्ध है। इसके अलावा महाराष्ट्र के नासिक से 450 टन प्याज लेकर चली विशेष मालगाड़ी दिल्ली पहुंच चुकी है। कांदा एक्सप्रेस के नाम से चलाई गई यह ट्रेन प्याज लेकर शुक्रवार सुबह दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंची।
Also read: LPG सिलेंडर पर बड़ा अपडेट! PNG कनेक्शन नहीं लिया तो अब 5 दिन में रद्द हो सकता है गैस कनेक्शन