Search KhabarFast

Press ESC to close

India Post GDS Vacancy: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल

India Post GDS Vacancy: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों  पर निकाली भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल

India Post GDS Recruitment 2026: अगर आप नौोकरी की तलाश कर रहे है, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS)  के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, इंडिया पोस्ट ने ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय से पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर विजिट करें और अप्लाई कर दें।

आवेदन  का विवरण

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 31 अगस्त 2026
आवेदन प्रक्रिया कीी आखिरी तारीख - 9 सितंबर 2026
फीस भुगतान की आखिरी तारीख - 21 सितंबर 2026 
आवेदन में सुधार का विंडो -ृ 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)

इन पदों के लिए मांगे आवेदन

कुल पद - 25000 पद 
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) 
डाक सेवक 

Also read: दिल्ली में CNG हुई महंगी, आज से नए रेट लागू, जानें अब कितना देना होगा

योग्यता पात्रता

शैक्षणिक योग्यता - आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना। 
आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। 
इसके अलावा आरक्षित श्रेणियों को पोस्ट के हिसाब से आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का सेलेक्शन?

इंडिया पोस्ट के इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। यानी उम्मीदवारों का चयन उनकी 10वीं की मार्कशीट और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

किस पोस्ट पर कितनी सैलेरी?

ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) - 12,000 से 29,380 हजार रुपये हर महीने। 
डाक सेवक - 10,000 से 24,470 हजार रुयये हर महीने।
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)  - 10,000 से 24,470 रुपये हर महीने। 
इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता जैसी सुविधा भी मिलेगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में CNG हुई महंगी, आज से नए रेट लागू, जानें अब कितना देना होगा

CNG Price Hike: पश्चिम एशिया चल रहे तनाव की वजह से पूरे विश्व में महंगाई चरम पर है। इसी बीच देश की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। देश में CNG के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने राजधानी में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में ₹3.89 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नए दाम 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल और इनपुट गैस लागत बढ़ने के चलते यह संशोधन किया गया है।

Gold Silver Price 29 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! दोनों की कीमतों में आई जोरदार गिरावट

Gold Silver Price 29 August 2026: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और शनिवार-रविवार को बाजार बंद रहने के कारण इससे पहले के कारोबारी सत्र के रेट अहम हैं। MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 2,596 रुपये यानी 1.63% गिरकर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1,58,996 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,504.10 डॉलर प्रति औंस रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में सभी टैक्स सहित सोने का भाव 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,59,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर, चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव 4,000 रुपये यानी 1.66% टूटकर 2,36,651 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 2,40,651 रुपये था। बुलियन्स के अनुसार चांदी 2,37,880 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 66.26 डॉलर प्रति औंस रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये घटकर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast