‘मुसलमान समुदाय की बहनें भी रात को सुरक्षा के साथ घूमनी चाहिए’ नितिन गडकरी का बड़ा बयान

‘मुसलमान समुदाय की बहनें भी रात को सुरक्षा के साथ घूमनी चाहिए’ नितिन गडकरी का बड़ा बयान

नई दिल्ली:मुस्लिम महिलाओं को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नागपुर के ताज बाग से गुंडागर्दी बिल्कुल खत्म कर दो। जो भी महिलाओं की सुरक्षा के आड़े आए उसको ठोक दो। इसके साथ ही नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमने ताजबाग की गुंडागर्दी हटाई। मैंने डिप्टी कमिश्नर नूरुल हसन से कहा कि गांजा, चरस जैसे धंधे करने वालों को अंदर करो। गुंडागर्दी हटाओ, जो गुंडागर्दी करे, उसको ठोको। मुसलमान समुदाय की बहनें भी रात को ताजबाग के रास्ते पर सुरक्षा के साथ घूमनी चाहिए और जो भी गुंडा आए उसको ठोको और कोई अगर बोलेगा तो मेरा नाम बताओ, मैं चिंता नहीं करूंगा। मेरी मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित रहनी चाहिए।

कांग्रेस पर बरसे नितिन गडकरी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नितिन गडकरी ने कहा, "कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया? जनता को कुछ नहीं दिया। जातिवादि राजनीति करते है, लोगों के मन में जहर घोलते हैं। कांग्रेस ने हमेशा संविधान की धज्जियां उड़ाई, हमने कोई संविधान नहीं बदला। कांग्रेस ने मुसलमानों को कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो आपको कटवा देंगे। हमने कितने मुसलमानों के हांथ के ऑपरेशन करवाए, किसी को पैर लगाकर दिए। कभी हमने ये नहीं पूछा कि तुम्हारी जाति क्या है। हमने ताज बाग का सौंदर्यीकरण किया।

लोगों के मन में जहर डालते हैं- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जो भी गरीब आता है, उसकी सेवा की है। हमने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की। कुछ लोग ऐसा करते हैं, लोगों के मन में जहर डालते हैं। उन्होंने कहा कि 'बाबा साहेब का संविधान बदलने वाला है' कहकर लोकसभा में झूठा प्रचार किया गया। हमने ना संविधान बदला और ना ही बदलने वाले हैं। संविधान की धज्जियां कांग्रेस पार्टी ने उड़ाई।

Leave a comment