Rahul Gandhi in Nagpur: ‘….पीछे छिपकर आक्रमण करने आते हैं’ RSS पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Nagpur: ‘….पीछे छिपकर आक्रमण करने आते हैं’ RSS पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Nagpur:  महाराष्ट्र के नागपुर में राहुल गांधी ने 'संविधान सम्मान सम्मेलन' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "जब आरएसएसऔर भाजपा के लोग इस (संविधान) पर आक्रमण करते हैं, तो वे सिर्फ इस किताब पर आक्रमण नहीं कर रहे, वे हिंदुस्तान की आवाज़ पर आक्रमण कर रहे हैं। हमारे संस्थान संविधान से बने हैं। अगर संविधान नहीं होता, तो कोई चुनाव आयोग नहीं होता। RSS इस (संविधान) पर सीधे आक्रमण नहीं कर सकती। अगर वे इसके खिलाफ सामने से लड़ेंगे, तो वे 5 मिनट में हार जाएंगे। 'विकास', 'प्रगति' और 'अर्थव्यवस्था', वे इन शब्दों के पीछे छिपकर आक्रमण करने आते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, ये जिंदगी जीने का तरीका है। संविधान के पीछे की सोच हजारों साल पुरानी है। इसमें जो लिखा है, वही भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी, फुले जी जैसे अनेक महापुरुषों ने कही है। इसमें लिखा है कि सभी के बीच समानता होनी चाहिए, हर धर्म, हर भाषा, हर जाति का आदर होना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब RSS-BJP के लोग संविधान पर आक्रमण करते हैं, तो वे हिंदुस्तान की आवाज पर आक्रमण करते हैं।

संविधान से ही सरकार की अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं- राहुल गांधी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संविधान से ही सरकार की अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं। अगर संविधान नहीं होता तो इलेक्शन कमीशन भी नहीं बनता। संविधान से हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम, IIT, IIM, प्राइमरी एजुकेशन सिस्टम, सेकेंडरी एजुकेशन सिस्टम बना है। अगर ये हट गया तो आपको एक पब्लिक स्कूल, पब्लिक अस्पताल, पब्लिक कॉलेज नहीं मिलेगा।

Leave a comment