SBI Loan Facility: भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को कर्ज देने के लिए नई स्कीम शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत लोन पात्रता का आकलन यूपीआई ट्रांजैक्शन के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी और प्रबंधक निदेश अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी है।
दरअसल, लोन देने के लिए ये योजना छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है। अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि अगर किसी छोटे व्यापारी की नियमित रूप से बिक्री हो रही है और उसका भुगतान यूपीआई के जरिए हो रहा है, तो इन डिजिटल लेनदेन का कारोबार के तौर पर देखा जाएगा। वहीं, GST रजिस्ट्रेशन नहीं रखने वाले कारोबारियों के कर्ज लेने की क्षमता का आकलन किया जा सकेगा।
10 मिनट के भीतर मिलेगा लोन
अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि रजिस्टर्ड कारोबारियों को लोनम देने की चुनौती का बैंक समाधान कर चुका है और ऐसे मामलों में 10 मिनट के भीतर लोन देने का प्रस्ताव है। दरअसल, पिछले 18 महीने में बैंक ने जीएसटी और पैन के आंकड़ों का इस्तेमाल कर एक लाख करोड़ रुपए के लोन दिए हैं।
किन व्यापारियों को मिलेगा लाभ
हालांकि, अगर यह योजना सफल होती है तो GST रजिस्ट्रेशन नहीं रखने वाले छोटे दुकानदारों , व्यापारियों और अन्य कारोबारियों के लिए कर्ज लेना आसान हो सकता है। इसका फायदा उन कारोबारियों को मिलेगा, जिनका व्यापार नियमित डिजिटल भुगतान से होता है और उनका रिकॉर्ड अच्छा हो।
Also read: Delhi BRICS Submit: कल 12 सितंबर के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले चेक करें रूट