Shreesanth Father Demise: पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता वी. शांताकुमारन नायर का निधन हो गया। उनके परिवारक सूत्रों से यह जानकारी दी गई है। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
वी.शांताकुमारन का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। विदेश के परिजनों के आने के बाद रविवार को कोठामंगलम स्थित उनके आवास पर शव को ले जाया जाएगा। वहां पर अंतिम दर्शन करने के बाद शाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि नायर भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से रिटायर हुए थे। उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्रीदेवी और चार बच्चे दीपू, निवेदिता, दिव्या एवं श्रीसंत हैं।
श्रीसंत के लिए पिता ने दी कुर्बानी
श्रीसंत के क्रिकेटर बनने से बहुत पहले उनके पिता ने उनके लिए बहुत मेहनत की थी। जब श्रीसंत सिर्फ छह महीने के थे, तब उन्हें गंभीर बीमारी के चलते बड़ी सर्जरी की जरूरत पड़ी थी। उस समय उनकी जान बचाना चुनौती थी। श्रीसंत बताते हैं कि उनके पिता ने इलाज के लिए अपना घर और दूसरी संपत्तियां को बेच दिया था। डॉक्टरों ने उनसे सवाल भी किया था कि जब उनके तीन और संतान हैं तो इस बच्चे के इलाज पर इतने खर्च क्यों कर रहे हैं, लेकिन शांताकुमारन नायर ने हार नहीं मानी और बेटे का इलाज कराने का निर्णय लिया।
श्रीसंत का क्रिकेट करियर
श्रीसंत भारत के दिग्गज क्रिकेटर रह चुके हैं। देश के लिए वह अंतरराष्ट्रीय लेवल पर कुल 90 मैच खेल चुके है। जहां उनको 111 पारियों में कुल 169 विकेट मिले हैं। श्रीसंत भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कुल 27 मुकाबले खेले हैं। जहां वह 50 पारियों में 37.59 की औसत से 87, वनडे की 52 पारियों में 33.44 की औसत से 75 और टी20 की नौ पारियों में 41.14 की औसत से सात विकेट चटका चुके हैं।
Also read: दलीप ट्रॉफी में गरजा ईशान किशन का बल्ला, ठोका दोहरा शतक; 39 साल पुराना रिकॉर्ड धाराशाई