Search KhabarFast

Press ESC to close

Ambala News: अंबाला से पांवटा साहिब के लिए पहली सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

Ambala News: अंबाला से पांवटा साहिब के लिए पहली सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

Ambala News: हरियाणा के अंबाला से हिमाचल के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस के शुरू होने से एक और जहां यात्रियों का हिमाचल जाना आसान होगा तो वहीं उन्हें बार-बार बसें भी नहीं बदलनी पड़ेगी यात्रियों ने सरकार द्वारा शुरू की गई बस को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार प्रकट किया है।   उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह बस सेवा शुरू होने से उनके समय की भी बचत होगी तथा सफर और अधिक आरामदायक रहेगा।

अंबाला छावनी के स्टैंड इंचार्ज निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि यह बस अंबाला शहर से बनकर आती है और सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे के बीच अंबाला कैंट बूथ पर पहुंचती है। पोंटा साहिब से वापसी पर भी यह बस अंबाला कैंट होते हुए अंबाला सिटी तक जाती है। उन्होंने  बताया कि अभी तक  पोंटा साहिब के लिए कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। नई बस सेवा शुरू होने से पोंटा साहिब, नाहन तथा आगे हिमाचल और उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि बस के चलने से आम यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों का आवागमन भी आसान और सुगम हो जाएगा । उन्होंने बताया कि जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों और यात्रियों ने परिवहन मंत्री और महाप्रबंधक (GM) महोदय का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। लोगों का कहना है कि इस सीधी सेवा से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

बस चालक मनोज कुमार ने बताया कि ये बस सुबह 9:05 बजे बस काउंटर पर लगती है और 9:10 बजे जगाधरी के लिए रवाना होगी जगाधरी पहुंचने के बाद यह बस 10:35 बजे आगे के सफर के लिए निकलती है। बस दोपहर 12:15 बजे पोंटा साहिब पहुंचती हैं, वापसी  में पोंटा साहिब से यह बस दोपहर 12:40 बजे पुनः अंबाला के लिए रवाना होती है।यह बस अंबाला से दोसड़का, जगाधरी, छछरौली, खिजराबाद और हथनीकुंड होते हुए पोंटा साहिब पहुंचेगी। चालक मनोज कुमार ने बताया कि सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी और उन्हें बार-बार बस बदलने की परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से केवल पोंटा साहिब ही नहीं, बल्कि हरिद्वार जैसे कई अन्य बंद पड़े और महत्वपूर्ण रूटों पर भी नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने यात्रियों से इस बेहतरीन और फास्ट बस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के जनहित फैसलों से आम जनता को परिवहन व्यवस्था में सीधा लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मंत्री कृष्ण बेदी ने समाज का जताया आभार; लड्डुओं से हुआ सम्मान

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि आश्रम और धर्मशाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों से बैठक करने पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का जोरदार स्वागत किया। इस मऊ के पास वाल्मीकि समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को लड्डुओं से टकर उनका सम्मान किया।

योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइयां, PRD जवानों को मिली मेडिकल सुविधा

Uttar Pradesh News:विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के एक वर्ग, प्रांतीय रक्षक दल के जवानों, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए परिवार सहित कैशलेश मेडिकल सुविधा फ्री देने का ऐलान किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast