Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मंत्री कृष्ण बेदी ने समाज का जताया आभार; लड्डुओं से हुआ सम्मान

Haryana News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मंत्री कृष्ण बेदी ने समाज का जताया आभार; लड्डुओं से हुआ सम्मान

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि आश्रम और धर्मशाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों से बैठक करने पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का जोरदार स्वागत किया। इस मऊ के पास वाल्मीकि समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को लड्डुओं से टकर उनका सम्मान किया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि करीब 35 दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। लंबे समय से चल रहे इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार, प्रशासन, समाज और संत समाज की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। भगवान वाल्मीकि महाराज की कृपा और सभी के सहयोग से अब यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को उचित कार्रवाई और निर्णय लेने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में वाल्मीकि समाज के संतों, महामंडलेश्वरों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ कर्मचारी संगठनों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए योगदान देंगे- कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आने वाले त्योहारों के सीजन में सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता सैनिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने हड़ताल समाप्त करने में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री विपुल गोयल, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और सफाई कर्मचारी समाज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हड़ताल चलने के बावजूद जिस तरह से शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकला, वह सभी पक्षों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सफाई कर्मचारी प्रदेश को एक बार फिर से सफाई व्यवस्था संभालते हुए पटरी पर लाने का काम करेंगे और प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए योगदान देंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ambala News: अंबाला से पांवटा साहिब के लिए पहली सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

Ambala News: हरियाणा के अंबाला से हिमाचल के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस के शुरू होने से एक और जहां यात्रियों का हिमाचल जाना आसान होगा तो वहीं उन्हें बार-बार बसें भी नहीं बदलनी पड़ेगी यात्रियों ने सरकार द्वारा शुरू की गई बस को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार प्रकट किया है।  उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह बस सेवा शुरू होने से उनके समय की भी बचत होगी तथा सफर और अधिक आरामदायक रहेगा।

योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइयां, PRD जवानों को मिली मेडिकल सुविधा

Uttar Pradesh News:विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के एक वर्ग, प्रांतीय रक्षक दल के जवानों, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए परिवार सहित कैशलेश मेडिकल सुविधा फ्री देने का ऐलान किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast