Search KhabarFast

Press ESC to close

'मैं भाजपा में हूं और BJP में ही मरूंगा...'दतिया से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया अपने स्टैंड

'मैं भाजपा में हूं और BJP में ही मरूंगा...'दतिया से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया अपने स्टैंड

Narrotam Mishra Statement: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव इस वक्त सियासी अखाड़े का केंद्र बना हुआ है। यहां से मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर बवाल मचा हुआ है। जिसके बाद उनके समर्थक भड़क गए।

भाजपा ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। अब उन्होंने अपना पक्ष भी रखा है। उनके बयान के बाद सारी अटकलें खारीज हो गई हैं।

नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही मरूंगा। मेरे कहीं जाने का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में क्षणिक आवेश था वो खत्म हो गया है। मैं दिल्ली में संगठन पदाधिकारी से मिलने के लिए आया था। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी सबसे बड़ी है और हमेशा रहेगी। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करने के बाद ये बयान दिया है।     

Also read: मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ता की हत्या...आरोपी ने भी खा ली सल्फास की गोली, जानें घटना की वजह

दतिया में 30 जुलाई को उपचुनाव

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 2003 के चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने हरा दिया था। राजेंद्र भारती को कुछ दिन पहले अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार देते हुए विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहरा दिया है। राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद खाली हुई दतिया सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मदतान 20 जुलाई होगा और नतीजे 3 अगस्त को आने हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, पकड़ा गया हजारों लीटर संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर

पंजाब के कोटकपूरा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर पकड़ा है। विभाग ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की।

Ambala News: अंबाला से पांवटा साहिब के लिए पहली सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

Ambala News: हरियाणा के अंबाला से हिमाचल के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस के शुरू होने से एक और जहां यात्रियों का हिमाचल जाना आसान होगा तो वहीं उन्हें बार-बार बसें भी नहीं बदलनी पड़ेगी यात्रियों ने सरकार द्वारा शुरू की गई बस को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार प्रकट किया है।  उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह बस सेवा शुरू होने से उनके समय की भी बचत होगी तथा सफर और अधिक आरामदायक रहेगा।

Uttrakhand News:एक सप्ताह में फिर बह गया कुलागाड़ पुल, सीमांत क्षेत्र की आवाजाही ठप

Uttrakhand News:सीमांत क्षेत्र में व्यवस्थाओं की पोल खोलते हुए कुलागाड़ का वैली ब्रिज एक बार फिर उफनते नाले की भेंट चढ़ गया। पुल के बहने से दारमा, व्यास और चौदास घाटी की आवाजाही दोबारा ठप हो गई है। भारत-चीन सीमा की ओर जाने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast