Uttar Pradesh News:विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के एक वर्ग, प्रांतीय रक्षक दल के जवानों, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए परिवार सहित कैशलेश मेडिकल सुविधा फ्री देने का ऐलान किया है।
इसके जरिए एक बड़े वर्ग को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश की हो रही है। साथ ही इसका एक बड़ा सदेंश भी जा रहा है।
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का विस्तार
सीएम योगी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जुलाई में शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का विस्तार हो रहा है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के तहत विश्वविद्यालयों, सहायता प्राप्त गैर सरकारी कॉलेजों, सेल्फ-फाइनेंस्ड और उनके परिवार के सदस्य शामिल है। योजना के तहत आने वाले परिवार को हर साल 5 लाख रुपए का हेल्थ कवरेज दिया जाएगा।
योजना के तहत एम्पैनल्ड सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होने, इलाज, दवाइयों और डिस्चार्ज से जुड़े खर्च उठाए जाएंगे। इस योजना के तहत किडनी, दिल की बीमारी, कैंसर के अलावा कई अन्य बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायत की जाएगी।
पीआरडी जवानों को भी मिला तोहफा
पीआरडी जवानों के लिए भी सीएम योगी ने मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का ऐलान किया है। जिसके तहत 31000 से अधिक वॉलंटियर्स को हर साल 5 लाख रुपए तक कैशलैस इलाज कराने की सुविधा होगी। इसके अलावा खाना बनाने वाले रसोइयों को भी कैशलेस मेडिकल सुविधाएं दी गई है। सीएम योगी ने उनके मानदेय में भी 1000 रुपए की बढ़ोतरी की है और उनके परिवारों के लिए 5 लाख रुपए तक के फ्री कैशलेस इलाज की घोषणा की है।
Also read: बागपत किशोरी हत्याकांड का खुलासा, क्राइम शो देखकर रची थी साजिश; पति-पत्नी गिरफ्तार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा चिकित्सा योजना का लाभ
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को हेल्थकेयर योजना के दायरे में लाया गया है। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8000 से बढ़ाकर 12000 रुपए कर दिया है। वहीं, सहायिकाओं का मानदेय 4000 से बढ़ाकर 6000 रुपए किया गया है। साथ ही 5 लाख रुपए तक की कैशलेस मेडिकल सुविधा देने का भी ऐलान किया गया है।