Lok Sabha Election 2024: ‘इन लोगों ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है’ चुनावी सभा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: ‘इन लोगों ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है’ चुनावी सभा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

PM Modi in Karnataka: कर्नाटक के बागलकोट मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने श्रीनिवास प्रसाद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही हमें एक दुखद खबर मिली है। संसद में मेरे साथी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सामाजिक न्याय के अग्रणी सिपाही श्रीनिवास प्रसाद जी अब हमारे बीच नहीं रहे।श्रीनिवास प्रसाद जी चामराजनगर, कर्नाटक से सांसद थे। वे जमीन से जुड़े नेता थे, सच्चे अर्थ में जन नेता थे। अपने इतने दशकों के सामाजिक जीवन में उन्होंने हर क्षण गरीबो, शोषितों, वंचितों की सेवा की।ईश्वर उन्हें सद्गति दे, उनके परिवार और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत की सिद्धी का चुनाव है। हमारा संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की टॉप 3 अर्थव्यवस्था बने। ये संकल्प छुट्टियां मनाने वाले पूरा नहीं कर सकते। मौज मस्ती करने वाले पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए विजन चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है।

कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

Leave a comment