Search KhabarFast

Press ESC to close

सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी! इस हफ्ते सोना ₹2406 महंगा, चांदी ने भी मारी छलांग, जानिए 24 कैरेट का ताजा रेट

सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी! इस हफ्ते सोना ₹2406 महंगा, चांदी ने भी मारी छलांग, जानिए 24 कैरेट का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,406 रुपए बढ़कर 1.26 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले बीते हफ्ते यानी 21 नवंबर को ये 1.24 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी भी 1,772 रुपए महंगी होकर 1.54 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें

ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी, एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ जाते हैं।
खरीदारी की मात्रा, दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन,  राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य, ज्वेलर्स का खरीदी रेट ही तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।

सोना ऊपरी स्तर से 50 हजार नीचे

इस पूरे साल की बात करें तो सोने-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था। तब से अब तक सोना करीब 50 हजार रुपए यानी करीब 29% सस्ता हो चुका है।वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। तब से चांदी करीब 2.26 लाख रुपए यानी 60% सस्ती हो चुकी है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

Also read: Gold-Silver Price Today 28 November 2026: सोना ₹1.29 लाख के करीब, चांदी ₹1.57 लाख के पार; खरीदारी से पहले देखें अपने शहर का भाव

कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे IBJA की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। चिपक जाए तो फेक है।

आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।

स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।

क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 28 November 2026: सोना ₹1.29 लाख के करीब, चांदी ₹1.57 लाख के पार; खरीदारी से पहले देखें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 28 November 2026: सोने-चांदी के उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार यानी आज बाजार बंद होने के कारण सोने-चांदी के दामों में कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत स्तर देखने को मिल रहा है। आज देशभर में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लगभग ₹1,28,343 से ₹1,29,637 प्रति 10 ग्राम के दायरे में दर्ज किया गया है, जबकि चांदी करीब ₹1,55,943 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक लाख के ऊपर पहुंचा भाव; देखें ताजा रेट

Silver Price: चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट होने के बाद तेजी देखी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का भाव 6 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंचकर 1,54,593 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इन तेजी से उन निवेशकों को कुछ राहत मिली है, जिन्हें पिछले कुछ महीनों में घाटा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast