Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का खुलासा, दो पाकिस्तानी आतंकी समेत 5 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का खुलासा, दो पाकिस्तानी आतंकी समेत 5 गिरफ्तार

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ ळगी है। श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित पांच को दबोचा है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच जारी है। 

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अभियान के तहत राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों के कुल 19 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को आतंकी संगठन से जुड़े कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए।       

5 अप्रैल को दिखे थे संदिग्ध 

इससे पहले 5 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के सांबा में तीन संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने से हड़कंप मच गया था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दरुई क्षेत्र के बेध खड्ड के एक निवासी ने बताया कि उसने सूख चुके नाले के किनारे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जिनमें से एक के पास भारी बैग था। अधिकारियों के मुताबिक, उनके पास कोई हथियार तो नहीं दिख रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें संदिग्ध आतंकवादी मानते हुए स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सेना और अर्द्धसैनिक बलों की सहायता से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 

Also read: जम्मू-कश्मीर के सांबा में 3 संदिग्ध के दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों ने क्या कहा 

अधिकारियों ने बताया था कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ था। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया था। साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति को शरण न देने और उससे दूर रहने की हिदायत दी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्धों के आतंकवादी होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए गांव और उसके आसपास के इलाकों की घेराबंदी की गई। सुरक्षा बल हर कोने की बारीकी से तलाशी ली थी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की निगरानी की गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून में 8.63 करोड़ से बना जल-सृष्टि पार्क, पुराने तालाब को मिला नया रूप

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast