Search KhabarFast

Press ESC to close

भारतीय खिलाड़ियों के जश्न से तिलमिलाए शोएब अख्तर! बोले - 'इंडिया के बच्चों ने हमें तोड़ दिया'

भारतीय खिलाड़ियों के जश्न से तिलमिलाए शोएब अख्तर! बोले - 'इंडिया के बच्चों ने हमें तोड़ दिया'

Shoaib Akhtar on India U19 Win: भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। जब मोहित उल्वा ने विजयी चौका लगाया तो भारतीय खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था। भारत के खिलाड़ी पाक खिलाड़ियों के सामने खड़े होकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर जीत का जश्न मना रहे थे। लेकिन पाक खिलाड़ियों को मिर्ची लग गई। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भारत की जीत के बाद रिएक्ट किया और भारतीय अंडर-19 टीम को बधाई दी।

पाकिस्तान भारत के खिलाफ बड़े मैच में दबाव नहीं झेल पाता है

अख्तर ने माना कि चाहे सीनियर लेवल हो या जूनियर लेवल, पाकिस्तान भारत के खिलाफ बड़े मैच में दबाव नहीं झेल पाता है। अख्तर का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने भारत के जश्न को लेकर भी रिएक्ट किया और कहा कि भारत ने शानदार खेल दिखाया और उनका यह जश्न इसी बात की झलक थी कि हम उनसे बेहतर हैं। हालांकि अख्तर ने कहा कि उनका आक्रामक जश्न उन्हें पसंद नहीं आया।पूर्व पाक गेंदबाज ने भारत की जीत को लेकर आगे कहा, देखिए भारत हमेशा हमसे ऐसे मुकाबले में आगे रहता है। भारत के खिलाड़ी दबाव झेलने में सक्षम रहते हैं, हम नहीं रहते हैं।

Also read: IND vs PAK U19 Asia Cup Final:आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को हराया, 1 विकेट से जीता खिताब; मोहित और मनल बने जीत के हीरो

उल्वा ने विजयी चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई

वह हमसे आगे रहते हैं। इंडिया के बच्चों ने यह कर दिखाया है। भारत ने पाकिस्तान के 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए। फाइनल मुकाबला आखिरी गेंद तक गया, जहां मोहित उल्वा ने अहमद हुसैन की गेंद पर बाउंड्री लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी। उल्वा और चिगुरुपति वेंकट ने संयम बनाए रखा और आखिरी गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी, इसके बाद उल्वा ने विजयी चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AFG vs ZIM: अफगनिस्तान को मिला स्पीन का नया जादूगर, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर बरपाया कहर

AFG vs ZIM:अफगानिस्तान क्रिकेट को स्पिन गेंदबाजी में एक नया सितारा मिल गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर नसीर खान मारूफखिल ने शानदार प्रदर्शन कर हर किसी का ध्यान खींचा। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में नसीर ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया और पहली पारी में 7 विकेट अपने नाम किए।

IND vs PAK U19 Asia Cup Final:आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को हराया, 1 विकेट से जीता खिताब; मोहित और मनल बने जीत के हीरो

IND vs PAK U19 Asia Cup Final:भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। एक समय भारतीय टीम हार के करीब पहुंच

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast