Search KhabarFast

Press ESC to close

Microsoft Outage: 20 घंटे बाद पटरी पर लौट रहीं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं, 74 देशों में लाखों बिजनेस प्रभावित

Microsoft Outage: 20 घंटे बाद पटरी पर लौट रहीं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं, 74 देशों में लाखों बिजनेस प्रभावित

Microsoft Outage:माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक और क्लाउड सर्विस में 12 नवंबर को आई तकनीकी दिक्कत के बाद अब सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि ज्यादातर क्षेत्रों में सर्विस रिस्टोर कर दी गई है। हालांकि, करीब 20 घंटे तक चली इस परेशानी ने दुनिया के 74 देशों में लाखों कारोबारों को प्रभावित किया। इस आउटेज के कारण करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में रिकवरी की प्रक्रिया लगातार जारी है। नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया-पैसिफिक में सेवाओं की स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिला है। हालांकि, कुछ यूजर्स को अब भी ई-मेल और दूसरी सेवाओं को एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। कंपनी के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में ई-मेल डिलीवरी को सामान्य करने के लिए सुधार प्रक्रिया जारी है। Microsoft 365 Admin Center के लिए MO1550821 अपडेट भी जारी किया गया है।

Office 365 की दिक्कत से कम्युनिकेशन प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस में आई गड़बड़ी के कारण कई देशों में कारोबारों का कम्युनिकेशन प्रभावित हुआ। बड़ी संख्या में कंपनियां अपने रोजमर्रा के काम के लिए माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस और Office 365 पर निर्भर हैं। ऐसे में ई-मेल सेवाओं में आई रुकावट से बिजनेस कम्युनिकेशन बाधित हुआ। इसका असर खास तौर पर फिनटेक कंपनियों पर देखने को मिला।

74 देशों में यूजर्स को हुई परेशानी

इंटरनेट सर्विस ट्रैकर Downdetector के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई दिक्कत का असर भारत समेत दुनिया के 74 देशों में देखा गया। प्रभावित क्षेत्रों में एशिया के कई देश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्से शामिल हैं। इस दौरान कई यूजर्स Outlook और Microsoft की अन्य सेवाओं को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।
 

Also read: US स्टॉक मार्केट ने मनाया ट्रंप के हार का असली जश्न, जानिए क्या रहीं बड़ी वजह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जेनसन हुआंग के बाद किसे मिलेगी NVIDIA की कमान, भारतीय समेत रेस में 3 बड़े नाम शामिल

NVIDIA CEO: जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद NVIDIA के नए सीईओ की तलाश तेज हो गई है। कंपनी ने कोलेस क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है लेकिन, स्थाई सीईओ की तलाश जारी है।

नेपाल में दर्दनाक हादसा...700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV वैन, मौके पर 10 लोगों ने तोड़ा दम; 5 बुरी तरह धायल

Nepal Road Accident: नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, काठमांडू से हेटौंडा की ओर जा रही एक ईवी हाइस वैन करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे है, जिनका इलाज जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast