Search KhabarFast

Press ESC to close

खड़गे का PM मोदी को ओपन चैलेंज - हिम्मत है तो संसद भंग करके बैलेट पेपर से चुनाव कराकर दिखाओ

खड़गे का PM मोदी को ओपन चैलेंज - हिम्मत है तो संसद भंग करके बैलेट पेपर से चुनाव कराकर दिखाओ

Kharge Challenge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष शुक्रवार को INDIA ब्लॉक के कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ "पब्लिक इम्पीचमेंट" प्रस्ताव लाएगा। खड़गे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त मोदी और शाह के निर्देश पर काम कर रहे हैं और लोकतांत्रिक नियमों को खत्म करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी सांसद इस मुद्दे पर अपने विचार रखने के लिए इकट्ठा होंगे।बैलेट पेपर पर PM को चुनौतीबैलेट पेपर वाले बयान पर PM मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा, "वे हमारी बैलेट पेपर की मांग का मजाक उड़ा रहे हैं। हिम्मत है तो संसद भंग करके बैलेट पेपर से चुनाव कराकर दिखाओ।

छोटे चुनाव जीतने से जनता के असली मुद्दे खत्म नहीं होते - खड़गे

"खड़गे ने कहा कि छोटे चुनाव जीतने से जनता के असली मुद्दे खत्म नहीं होते। देश में महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन सरकार कांग्रेस पर तंज कसने में लगी है। उन्होंने याद दिलाया कि एक वक्त बीजेपी के पास भी संसद में सिर्फ 2 सीटें थीं।वृंदा करात ने भी घेरावहीं CPI(M) नेता वृंदा करात ने भी PM मोदी के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में जो PM का अपना क्षेत्र है, वहां BJP बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव में 2 सीटें हार गई थी।

Also read: पटाखों पर बैन लगेगा या नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित;विराट कोहली का जिक्र करते हुए क्या कहा

कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?

नागपुर जो RSS का हेडक्वार्टर है, वहां भी RSS का उम्मीदवार हारा था। करात ने कहा, "प्रधानमंत्री घमंड न करें। चुनावी सिस्टम में हेरफेर कर जीत पक्की करने के तानाशाही तरीके न अपनाएं। जनता सब देख रही है।"दरअसल, PM मोदी ने कर्नाटक समेत 4 राज्यों में हुए MLC चुनाव में NDA की जीत के बाद कांग्रेस पर तंज कसा था। उन्होंने X पर लिखा था कि UP, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दो पैन कार्ड केस में आजम खान और अब्दुल्ला को जमानत,दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग खारिज

Azam Khan Gets Bail: दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह को जमानत से दी गयी हैं। बता दें की जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने दोनों की सजा निलंबित कर दी, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी।

मॉक संसद की जगह होगा महाभियोग का आयोजन, आखिर कांग्रेस ने क्यों बदला फैसला;जानें कारण

INDIA Block Rally:इंडिया गठबंधन की तरफ से 30 अक्टूबर को जो मॉक संसद का आयोजन होने वाला था, अब उसमें बदलाव किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम वैसा कुछ नहीं करना चाहते हैं, जिससे संसद की अवमानना हो। कांग्रेस ने शुक्रवार को होने वाले आयोजन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast