Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा को मिलेगी ऐतिहासिक सौगात, 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने दी जानकारी

हरियाणा को मिलेगी ऐतिहासिक सौगात, 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने दी जानकारी

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंबाला छावनी में निर्मित ‘‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’’ का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में एक जनसभा को भी अमित शाह सम्बोधित करेंगे। 

उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य उन सभी वीरों को सम्मान देना है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और जिनके योगदान को उचित पहचान नहीं मिल पाई। वहीं, विज ने दावा किया कि 1857 की क्रांति के बाद सितंबर, 1857 में अंबाला छावनी में 5वीं और 60वीं नेटिव इन्फैंट्री के परेड ग्राउंड में महज 10 मिनट के भीतर 135 सैनिक मारे गए, 33 को बंदी बना लिया गया और लगभग 40 सैनिक भागने में सफल रहे।

अनिल विज ने आगे जानकारी दी कि लगभग 22 एकड़ में फैला यह स्मारक एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक है और 1857 की क्रांति को समर्पित देश का पहला स्मारक है। उन्होंने कहा कि स्मारक के भीतर अंबाला छावनी से शुरू होकर देश के विभिन्न हिस्सों में लड़ी गई लड़ाई के प्रमुख घटनाक्रमों को पुनर्निर्मित कर प्रदर्शित किया गया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शहीद स्मारक का भ्रमण कराने का निर्णय लिया है और इस संबंध में आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा बोर्ड का बड़ा ऐलान! 30 अक्टूबर से शुरू होंगे 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा के आवेदन

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा आवेदन प्रक्रिया की तारीखों, फीस और विलंब शुल्क की जानकारी दी। बोर्ड के अनुसार, वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर से शुरू होंगे। वहीं, HTET परीक्षा-2026 भी इसी वर्ष आयोजित की जाएगी।

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 'मोहब्बत की दुकान' में जहर बेच रहे

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और गरीब व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गरीबों के घर उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर पहुंचाने और गरीबों को इलाज की सुविधा देने का काम किया, लेकिन कांग्रेस इन योजनाओं का भी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह गरीबों के हित में किए जा रहे कामों का विरोध क्यों कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast