Search KhabarFast

Press ESC to close

मुंबई इंडियंस से लसिथ मलिंगा का हुआ मोहभंग, कोचिंग स्टाफ से दो और लोग किए गए बाहर

मुंबई इंडियंस से लसिथ मलिंगा का हुआ मोहभंग, कोचिंग स्टाफ से दो और लोग किए गए बाहर

MI Coaching Staff Reshuffle:आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बदलावों का दौर जारी है। महेला जयवर्धन के इस्तीफे के बाद मुंबई इंडियंस कैंप में छंटनी या इस्तीफे लगातार हो रहे हैं। अब श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस से अलग होने का फैसला किया है। साथ ही दो अन्य स्टाफ को भी हटा दिया गया है।  

लसिथ मलिंगा के अलावा पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन की भी छुट्टी कर दी गई है। कार्ल हॉपकिंसन 2025 से मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे। वहीं, एमआई ने कायरन पोलार्ड को हेड कोच बना्या है।

लसिथ मलिंगा का कार्यकाल  

लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस से बतौर खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद कोचिंग स्टाफ की भूमिका संभाल रहे थे। लसिथ मलिंगा चार IPL खिताब और 2011 चैपियंस लीग टी20 जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी। इसके बाद मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए मेंटर और कोच का रोल निभाया। मलिंगा की गिनती विश्व के उन तेज गेंदबाजों में होती है, जिसमें उनके नाम पर कई किर्तिमान दर्ज है।    

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब

मुंबई इंडियंस पांच बार की आईपीएल चैंपियन रह चुकी है लेकिन, पिछले दो-तीन सीजन से टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। मुंबई इंडियंस का पिछले तीन IPL सीजन में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2024 में टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी और अंक तालिका में आखिरी, यानी 10वें स्थान पर रही। 2025 में टीम ने शानदार वापसी करते हुए 9 मुकाबले जीते और चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन क्वालिफायर-2 में हारकर बाहर हो गई। वहीं, 2026 में टीम का प्रदर्शन फिर निराशाजनक रहा। मुंबई 14 में से केवल 4 मैच जीतकर नौवें स्थान पर रही और प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।

Also read: वैभव- अभिषेक की आंधी में सारे रिकॉर्ड हुए चकनाचूर, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम फिफ्टी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'पाकिस्तान क्रिकेट को बचाना हैं तो भारत से खेलो', तेज गेंदबाज वकार यूनुस का बड़ा बयान

IndVsPak Match: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की टक्कर का रोमांच पूरी दुनिया में फेमस है। लोगों में भारत और पाकिस्तान के बीच खेल इतना प्रसिद्ध हैं की कई बार इसको लेकर अवकाश भी दिए जाते हैं। लेकिन पिछले कई सालों से ये जंग सिर्फ ICC टूर्नामेंट तक ही सीमित रह गई है।

'टेंपल डिवाइस' को लेकर चर्चा में शुभमन गिल, वजह के बारे में जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Temple Device: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर से चर्चा में हैं। अमूमन एक क्रिकेटर अपने करियर को लेकर सुर्ख़ियों में रहता हैं। पर इस बार शुभमन गिल माथे से चिपके एक डिवाइस को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने जो डिवाइस अपने माथे पर लगाई हैं उसे टेम्पल डिवाइस कहते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast