SC Hearing On Crackers Ban:दिवाली से पहले एक बार पटाखों पर बैन लगाने या नहीं लगाने की चर्चा होने लगी है। अब इस मामले में 29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट की सुनवाई के दौरान विराट कोहली का भी जिक्र हुआ।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर साल आदेश दिए जाते हैं लेकिन, उसका उल्लंघन होता है। कोर्ट ने कहा कि सरकार को प्रदूषण को काबू करने के लिए नए इनोवेशन आधारित उपायों पर काम करना चाहिए।
विराट कोहली का क्यों हुआ जिक्र
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समाज को संदेश देने की जरूरत है। अदालत ने कि वायु प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान में विराट कोहली जैसी लोकप्रिय हस्तियों को शामिल किया जाना चाहिए। ताकी युवाओं तक प्रभावी ढ़ग से संदेश पहुंचे। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा पीढ़ी और पिछली पीढ़ी के नजरिए में अंतर है। पटाखों के इस्तेमाल के प्रभाव को बड़े संदर्भ में देखने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा कि वह संतुलित आदेश पारित करेगी लेकिन, असली चुनौती उसे लागू करने की है।
पटाखा व्यापारी की क्या है दलील
वहीं, पटाखा व्यापारियों की तरफ से पेश हुए वकील जे साई दीपक ने कहा कि पूरी तरह से प्रतिबंध प्रभावी नहीं रहा है। उनके अनुसार इससे अवैध कारोबार, तस्करी और गैर-मानक पटाखा की बिक्री बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों को भी अवैध कारोबारियों के साथ एक ही नजर से देखा जाता है। उन्होंने अदालत में दलील दी कि वैज्ञानिकों द्वारा तय मानक के आधार पर नियमन किया जा सकता है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Also read: Cancer Medicine Price Cut: 9 नवंबर से सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं, NPPA ने 543 ब्रांडों की कीमतें बदलीं