INDIA Block Rally:इंडिया गठबंधन की तरफ से 30 अक्टूबर को जो मॉक संसद का आयोजन होने वाला था, अब उसमें बदलाव किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम वैसा कुछ नहीं करना चाहते हैं, जिससे संसद की अवमानना हो। कांग्रेस ने शुक्रवार को होने वाले आयोजन का नाम जन महाभियोग दिया है।
इसं संबंध में इंडिया गठबंधन के नेताओं की हुई। जिसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के अलावा प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, नासिर हुसैन, मणिकम टैगोर, पवन खेड़ा, डेरेक ओ ब्रायन, महुआ माजी और हरेन्द्र मलिक जैसे नेता शामिल हुए।
पहले यह बताया जा रहा था कि पूरा आयोजन संसद के तर्ज पर होगा। जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग आमने-सामने होंगे। एक अध्यक्ष भी होगा और ठीक संसद की तरह बहस की जाएगी। मगर अब कार्यक्रम बदल दिया गया है।
मीरा कुमार करेंगी अध्यक्षता
अब जन महाभियोग की अध्यक्षता मीरा कुमारी करेंगी। जनमहाभियोग की शुरुआत दोपहर तीन बजे होगी और करीब साढ़े सात बजे तक चलेगी। वहीं, संबोधन की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे और समापन राहुल गांधी करेंगे। इस जन महाभियोग में कुल 19 पार्टियों के नेता बोलेगे। जिन्हें 5-5 मिनट बोलने का वक्त दिया जाएगा। मगर समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस को 10-10 मिनट का वक्त मिलेगा।
एसआईआर पर भी होगी चर्चा
जनमहाभियोग की प्रक्रिया के दौरान SIR को भी मुद्दा बनाया जाएगा। इसके अलावा कुल वैसे लोगों को भी बोलने का मौका दिया जाएगा। जिनके नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं। वहीं, सिविल सोसाइटी की तरफ से तीन वक्ताओं को बोलने का अवसर दिया जाएगा। इतर तरह से कुल 30 वक्त होंगे। जो जन महाभियोग में हिस्सा लेंगे।
Also read: Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, बोलीं- अब मेरी बारी, तमाशा होना तय