Search KhabarFast

Press ESC to close

Kerlam New CM:केरलम के नए सीएम को लेकर माथपच्ची जारी, तीन दावेदारों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

Kerlam New CM:केरलम के नए सीएम को लेकर माथपच्ची जारी, तीन दावेदारों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

Kerlam New CM: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में कांग्रेस को भी सफलता मिली। केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाली गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला लेकिन, अभी तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है। नए सीएम के नाम को लेकर पेंच फंस गया। जो अभी तक सुलझा नहीं है।

राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है और तीन बड़े दावेदार वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच खींचतानी मची हुई है। हालात ये हो गए हैं कि समर्थकों के बीच यह लड़ाई सड़कों तक पहुंच गई है।

दिल्ली में बैठक का दौर जारी

केरलम के नए सीएम को लेकर जो होड़ मची हुई है, उसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने लगभग 3 घंटे तक बैठक की लेकिन, किसी का नाम तय नहीं हुआ। इस बैठक में इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा सनी जोसेफ, रमेश चेन्निथला, वी.डी. सतीशन, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और दीपा दासमुंशी शामिल हुए। कांग्रेस की बैठक के बाद साफ किया गया कि अंतिम फैसला आलाकमान ही करेगा और सभी नेताओं ने इस पर सहमति भी जताई है।  

Also read: AAP का विवाद अब राष्ट्रपति भवन तक, भगवंत मान और राघव चड्ढा आज राष्ट्रपति से करेंगे अलग-अलग मुलाकात

सीएम की रेस में किसकी बढ़त  

केरल में मुख्यमंत्री चयन को लेकर विधायकों की राय भी काफी महत्वपूर्ण है।  सूत्रों का कहना है कि, ज्यादातर विधायकों ने के.सी. वेणुगोपाल के नाम का ही समर्थन किया है, जबकि जमीनी स्तर पर सतीशन को ज्यादा लोकप्रिय कहा जा रहा है।  चेन्निथला की वरिष्ठता और अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार की रेस में खड़ा कर दिया है। केरल में यूडीएफ की वापसी भी काफी बड़ी रही है, जहां 140 सीटों में से 102 सीटें इस गठबंधन को मिली हैं। वहीं, कांग्रेस ने 63 सीटें जीती हैं। इतनी बड़ी जीत के बावजूद मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का फैसला नहीं हुआ है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: राहुल गांधी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, छात्रों के अपमान का आरोप, मांगा इस्तीफा

Political News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधान पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं से माफ़ी मांगें और अपने पद से इस्तीफ़ा दें।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast