Search KhabarFast

Press ESC to close

KCR ने अपनी ही बेटी पर की कार्रवाई, BRS ने के. कविता को किया सस्पेंड

KCR ने अपनी ही बेटी पर की कार्रवाई, BRS ने के. कविता को किया सस्पेंड

Telangana Politics:भारत राष्ट्र समिति (BRS) में अंदरूनी विवाद के कारण चंद्रशेखर राव ने अपनी बेटी और विधान परिषद सदस्य (MLC) के. कविता को बीआरएस से निलंबित कर दिया। कविता के खिलाफ ये कार्रवाई चंद्रशेखर राव द्वारा पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं की सार्वजनिक आलोचना के बाद की गई। के. कविता ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं हरीश राव और संतोष राव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इन नेताओं ने उनके पिता और बीआरएस सुप्रीमो के. चंद्रशेखर राव (KCR) की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की। कविता ने यह भी आरोप लगाया कि इस साजिश के पीछे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी शामिल हैं।

कविता ने लगाया इन लोगों पर आरोप

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए कविता के जेल से रिहा होने के बाद से ही उनके पिता केसीआर ने उनसे दूरी बना ली है। कविता ने आरोप लगाया कि केसीआर के करीबी लोग, जिनमें हरीश राव, जोगिनपल्ली संतोष कुमार और अन्य शामिल हैं, उनके खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी सार्वजनिक रूप से जाहिर की और कहा कि मैंने हरीश राव और संतोष राव की साजिशों को सहन किया है। उनके पीछे रेवंत रेड्डी हैं, जो केसीआर की छवि को बदनाम कर रहे हैं।

कांग्रेस को बनाया निशाना

के. कविता ने सोमवार, 1 सितंबर को विवादित बयान में कहा​ था कि कांग्रेस सरकार हर पल केसीआर का नाम जपती है, लेकिन बाढ़ जैसी आपदाओं में लोगों की मदद करने में नाकाम रही। जब हम सांसद थे, केसीआर हमें 6 महीने पहले ही यूरिया की जरूरत के बारे में सतर्क करते थे। मेडिगड्डा कालेश्वरम परियोजना का छोटा हिस्सा है, लेकिन ये तेलंगाना के लिए एक महान संपत्ति है. केसीआर ने तेलंगाना में पानी लाने के लिए 6 से 7 महीने तक शोध किया था।

कविता ने आगे कहा कि केसीआर ने कभी धन की परवाह नहीं की, लेकिन आज उनकी छवि पर भ्रष्टाचार का दाग लगाया जा रहा है। ये दाग उनके आसपास के लोगों, खासकर हरीश राव और पूर्व राज्यसभा सांसद मेगा कृष्ण रेड्डी की वजह से लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह केसीआर के खून की बेटी हैं और स्वतंत्र रहेंगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक, प्रियंका गांधी और अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

Education Minister Resigns: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रियंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है।

‘डरो मत!’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Rahul Gandhi Statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस पर राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

UP Election 2027: मुरादाबाद में ओवैसी का बड़ा संदेश, बोले- बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast