राम मंदिर के लिए पहली ईंट देने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

राम मंदिर के लिए पहली ईंट देने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

Kameshawar Chaupal Demise: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में 68 साल की उम्र अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बता दें कि कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट दान दी थी। आरएसएस ने उन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा दिया था। आपको बता दें कि कामेश्वर चौपाल ने 9 नवंबर 1989 को राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।   

1991 में लड़ा था चुनाव          

राम मंदिर की आधारशिला रखने के बाद चर्चा में आए कामेश्वर चौपाल ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाते हुए भाजपा ने उन्हें चुनाव में उतारा था। साल 1991 में उन्हें बिहार के बखरी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सुपौल सीट से लड़ा था लोकसभा चुनाव          

इसके बाद साल 2002 में कामेश्वर चौपाल को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया था। वह साल 2014 तक विहार विधान परिषद के सदस्य रहे थे। वही्, एक बार फिर भाजपा उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में सुपौल लोकसभा सीट से उतारा था लेकिन, उन्हें यहां भी हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि 2020 विधानसभा चुनान के बाद उनको डिप्टी सीएम पद का दावेदार बताया गया था।         

कामेश्वर चौपाल का जन्म 24 अप्रैल 1956 को बिहार में हुआ था। उन्होंने मधुबनी के जेएन कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके अलावा, उन्होंने 1985 में मिथिला विश्विद्यालय दरभंगा से उन्होंने एमए की डिग्री ली थी।          

Leave a comment