Search KhabarFast

Press ESC to close

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करेगी MNS

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करेगी MNS

Maharashtra civic polls: महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम पर हुए (केडीएमसी) चुनाव के बाद राजनीति में बड़ा मोड़ देखने को मिला है। आमतौर पर एक-दूसरे की विरोधी मानी जाने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अब शिंदे गुट की शिवसेना को समर्थन देने का एलान किया है। यह घोषणा एमएनएस के पूर्व विधायक प्रमोद (राजू) पाटिल ने पार्टी के पांच पार्षदों की ओर से की। इससे पहले शिवसेना के सभी 53 पार्षद नवी मुंबई स्थित कोंकण संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे और अपने गुट का औपचारिक पंजीकरण कराया।उसी स्थान पर एमएनएस के पांचों पार्षदों ने भी अपनी प्रक्रिया पूरी की और शिवसेना को समर्थन देने की घोषणा कर दी। इसे नगर निगम की सत्ता संरचना के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शिवसेना या तो अपने दम पर नगर निगम में सरकार बनाने की कोशिश कर रही है या फिर गठबंधन में अपनी मोलभाव की स्थिति मजबूत कर रही है। 
 
क्या कहते हैं  चुनाव के नतीजे?
 
बात अगर 122 सदस्यीय कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में हुए चुनाव की करें तो, 16 जनवरी को आए नतीजों में शिंदे गुट की शिवसेना को 53, भाजपा को 50, शिवसेना (यूबीटी) को 11 मनसे पांच, कांग्रेस दो और एनसीपी (एसपी) को एक सीटें मिली। बता दें कि इस नगर निगम में सत्ता बनाने के लिए 62 सीटों की जरूरत होती है। फिलहाल शिवसेना के 53 पार्षदों के साथ एमएनएस के 5 पार्षदों का समर्थन मिलने से संख्या 58 हो गई है।
 
यूबीटी गुट भी संपर्क 
 
जानकारी के अनुसार, शिवसेना (शिंदे गुट) के संपर्क में उद्दव यूबीटी गुट के कुछ पार्षद भी बताए जा रहे हैं। अगर इनमें से कुछ का समर्थन मिलता है तो शिवसेना बहुमत के आंकड़े के और करीब पहुंच सकती है। वहीं इस मामले में कल्याण लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि मनसे ने शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए शिवसेना को समर्थन दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिवसेना और भाजपा ने नगर निगम चुनाव महा-युति गठबंधन के तहत मिलकर लड़ा था।
 
मेयर किसका होगा?
 
गौरतलब है कि कल्याण-डोंबिवली नगर निगम पर हुए चुनाव के बाद मेयर पद को लेकर अटकलें तेज हो गई है। कारण है कि अभी भी मेयर कौन होगा? किसका होगा? ये तस्वीर अभी भी धुंधली है।  मेयर पद को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। भाजपा की ओर से ढाई-ढाई साल का कार्यकाल मांगने की चर्चा है। श्रीकांत शिंदे ने कहा कि मेयर महायुति से ही होगा और इस पर अंतिम फैसला उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण मिलकर लेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP में 11 और बिहार में MLC की 8 सीटों पर होगा चुनाव, जानिए दोनों राज्यों का सियासी समीकरण

उत्तर प्रदेश के 11 और बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। बता दें की मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा और शाम के 4 बजे तक चलेगा। जिसकी तैयारियां चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। बिहार में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा।

रेहान वाड्रा की ‘नो आइडिया इज फाइनल’ प्रदर्शनी पर गहराया विवाद, बीकानेर हाउस सोसाइटी ने बताई वजह; जानें क्या है पूरा मामला

Rehan Vadra’s No Idea Is Final exhibition: रेहान वाड्रा की एग्ज़िबिशन 'नो आइडिया इज़ फ़ाइनल' पर विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। इस बीच बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने गुरुवार को कहा कि डिस्प्ले पर रखी कुछ तस्वीरें उसकी पॉलिसी के हिसाब से नहीं पाई गईं, और उन्हें 'हटाने की रिक्वेस्ट की गई थी।'

Sonia Gandhi Instagram: पहली बार इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, किताब 'Belonging: A Journey of Love' की दिखाई झलक

Sonia Gandhi Instagra: कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ीं। उन्होंने अपने पहले वीडियो के जरिए अपनी आगामी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक साझा की। अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनिया गांधी ने इस खास पल को साझा करते हुए लोगों के प्रति आभार जताया और अपनी किताब की कहानी के बारे में बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast