Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: ‘भारतीय की जिंदगी आज ऐसी ही नर्क की यातना बन गई है’ एक वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी सरकार पर साधा निशाना

Delhi News: ‘भारतीय की जिंदगी आज ऐसी ही नर्क की यातना बन गई है’ एक वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी सरकार पर साधा निशाना

Delhi News: राजधानी दिल्ली के किराड़ी विधानसभा के शर्मा एनक्लेव मुबारकपुर डबास एक वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग गंदगी और जलभराव से परेशान हैं। कड़ाके की ठंडी के बीच पूरी कॉलोनी में गंदे पानी में डूबे हुई है। लोगों के मुताबिक, डीडीए ने पास के प्लॉड में कूडा भर दिया है। जिसकी वजह से पानी की निकासी बंद हो गई और पूरे इलाके में गंदा पानी भर गया है।

इस मामले पर राहुल गांधी ने एक वाडियो को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर आम भारतीय की जिंदगी आज ऐसी ही नर्क की यातना बन गई है। सिस्टम सत्ता के सामने बिक चुका है। सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते हैं और मिलकर जनता को रौंदते हैं। देश में लालच की महामारी फैल चुकी है। शहरी सड़न जिसका सबसे डरावना चेहरा है।

राहुल गांधी ने लोगों से की अपील

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़न को New Normal मान लिया है- सुन्न, निशब्द, बेपरवाह। उन्होंने लोगों से अपील भी की। राहुल गांधी ने कहा कि जवाबदेही की मांग करो, वरना यह सड़न हर दरवाजे तक पहुंचेगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast