Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में दिल दहला देने वाली वारदात...तीन दोस्तों को स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या, 9 लोगों पर केस दर्ज

हरियाणा में दिल दहला देने वाली वारदात...तीन दोस्तों को स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या, 9 लोगों पर केस दर्ज

Panipat Accident: हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र में एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन दोस्तों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलकर बेरहमी से मार दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। यह घटना बुधवार रात करीब 8:45 बजे डिकाडला-आटा रोड पर हुई। मृतकों में नरेंद्र गाहल्याण (46), विनोद (48) और अनिप गाहल्याण (36) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त खेतों की ओर टहलने के लिए गए थे, तभी यह हमला हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

परिजनों ने लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनके अनुसार, आरोपियों को शक था कि नरेंद्र ने अवैध माइनिंग से जुड़े मामले में शिकायत की थी, जिसके चलते उनकी ट्रॉली और डंपर जब्त किए गए थे। इसी रंजिश के कारण यह हमला किया गया। शिकायत में बताया गया कि वारदात में एक काले रंग की स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया गया, जिसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। टक्कर के बाद वाहन का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे हमले की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना को शुरू में हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

परिवार के सदस्य विरेंद्र गाहल्याण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नरेंद्र और उनके दोस्त शाम को घर लौट रहे थे, तभी स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में नरेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय कुछ आरोपियों के नाम भी बताए। इस मामले में पुलिस ने मनीष, संदीप, रविंद्र, नवीन, तुषार, सचिन, नीरज, राजबीर और सूरज सहित 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाहन को भी बरामद कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की तलाश जारी

समालखा के डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जो आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए हैं। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। 

Also read: Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, देखें विभाग का ताजा अपडेट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेगी 2 करोड़ की अनुग्रह राशि; शहीद सैनिकों के परिवारों को भी दिया तोहफा

CM Dhami on Param Vir Chakra Awardees: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर परम वीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया।

Uttarakhand News: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सुनी PM की 'मन की बात', बोले ‘पेड़ लगाने के साथ एक एक बूंद पानी भी बचाने में जुटे कार्यकर्ता’

Uttarakhand News: देहरादून 26 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यायक जनसहभागिता के साथ आज पीएम के मन की बात सुनी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त देवभूमिवासियों से पीएम के कैच द रैन का अनुशरण करते हुए बरसात की एक एक बूंद पानी बचाने की अपील की।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने लेखकों एवं साहित्याकारों से किया संवाद, सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर हुई चर्चा

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast