Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: मल्लीताल में भीषण हादसा, ट्रक ने दो महिलाओं को कुचला, एक का हाथ और दूसरी का पैर कुचला, चीख-पुकार से दहला इलाका

Uttarakhand News: मल्लीताल में भीषण हादसा, ट्रक ने दो महिलाओं को कुचला, एक का हाथ और दूसरी का पैर कुचला, चीख-पुकार से दहला इलाका

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मल्लीताल स्थित बीड़ी पांडे अस्पताल के पास एक ट्रक ने दो महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों महिलाओं गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, जल संस्थान का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पहले एक वैन से टकराया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक तेजी से सड़क किनारे मौजूद लोगों की ओर बढ़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही दिल्ली निवासी दो महिला पर्यटक ट्रक की चपेट में आ गईं। अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि रितु डांग (42) व भारवी (20) दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जल संस्थान के वाहन संचालन पर सवाल उठाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान की यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने जारी हुआ था आदेश

Uttarpradesh News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी गई है। मुरादाबाद के कमिश्नर ने रामपुर के डीएम के फैसले पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 भवन अवैध पाए गए थे।

Uttrakhand News:डीजी बंशीधर तिवारी का विद्यार्थियों से आह्वान, सफलता का आधार केवल अंक नहीं चरित्र और संस्कार भी जरूरी

Uttrakhand News:डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों।

Uttrakhand News:मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर धुरा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान

Uttrakhand News: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कालाआगर, धुरा गांव के ग्रामीण लम्बे समय से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे, मोटर मार्ग नहीं होने के ग्रामीणों को मीलो दुरी तय कर पैदल मुख्य मार्ग तक आना पड़ता था मोटर मार्ग नहीं होने से क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast