हरियाणा के यमुनानगर जिल के थाना छप्पर के एसएचओ और ASi को एक व्यक्ति द्वारा गोलिया मारने का मामला सामने आया है। जमीनी विवाद में पहले उसी व्यक्ति ने अपने भाई को गोली मारी और मां को पिस्टल का बट मारा और जब पुलिस मौके पर उसे पकड़ने पहुंची। तो हवाई फायरिंग करने के बाद उसने पुलिस कर्मियों पर ही गोलियां दाग दी। घायल दोनों पुलिसकर्मी और आरोपी का भाई और मां यमुनानगर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। ...
हरियाणा के नारनौंद शहर में आज मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इलाज के लिए कस्बे के सामान्य हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया पुलिस दोनों बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है पुलिस की अलग-अलग टीमें उनको तलाश करने में जुटी हुई है। ...
हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां थाना क्षेत्र के गांव सादेवाला में ढुढियावाली के बलविंदर सिंह के खेत में भांग का नशा 11 वर्षीय एक बच्चे को भारी पड गया। दरअसल तीन दोस्त भांग के नशे का सेवन करते थे। देर शाम तीनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और तीन में से दो दोस्तों ने अपने अन्य एक दोस्त के सिर में कस्सी से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान अरुण के रूप में हुई है। ...
देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम जिले की टीम को एक ब़ड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर (कार चोर) को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चार चोरी की स्कूटी और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पुछताछ में लगी है और ये जाननी की कोशिश कर रही है कि और कहां- कहां आरोपी के तार जुड़े हुए है। ...
हरियाणा में अपराधियों को हौसले बुलंद हो गए है। दिन दहाड़े लूट की वारतार लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे ही एक घटना हरियाणा के यमुनानगर में हुई है। जहां नकाबपोश लुटेरों ने एक व्यापारी के ड्राइवर को गोली मार कर 50लाख की लूट को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार ड्राइवर श्रवण एचडीएफसी बैंक में केश जमा करवाने गया था। तभी दो नकाबपोश युवकों ने उसे बैंक के बाहर घेर लिया। लाखों रूपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की, जब श्रवण ने बेग नहीं दिया तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी। ...
देश की राजधानी दिल्ली में ठगी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस भी इसको देखते हुए अलर्ट पर चली गई है। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो अभी तक 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी एक मैरिज साइटपर लड़कियों और कामकाजी महिलाओं के साथ दोस्ती कर उनके साथ ठगी करता था। ...
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कैंट डाकघर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में मंगलवार देर रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से बदमाशों ने दो डीएसएलआर कैमरे चोरी कर लिए हैं। पासपोर्ट ऑफिस में लगे इन कैमरों की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। इन कैमरों से पासपोर्ट बनवाने के लिए आने वालों का फोटो खींचा जाता था। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो कैमरे गायब थे। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय को भी इस घटना की रिपोर्ट भेजी जा रही है। अग्रिम आदेशों तक पासपोर्ट बनाने बंद कर दिए गए हैं। ...
हरियाणा के रोहतक जिले में रेवाड़ी के एडिशनल सेशन जज के गनमैन देरशाम रोहतक जिले के भालोठ गांव में मोटरसाइकिल के सर्विस सेंटर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में जज तथा उनकी पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या की वजह लिखा गया है। फिलहाल इस मामले में आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि मृतक कॉन्स्टेबल उन्हें जज द्वारा प्रताड़ित करने की बात हमेशा कहता था। ...
हरियाणा के डबवाली में पतहसील गोरीवाला के गांव मुन्नावाली में वाटर वर्कर्स के खाली भूमि में शीशम के पेड़ के साथ पूर्व सरपंच लालचंद कासनिया का शव लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब जाकर शव को देखा तो पूर्व सरपंचका शव था। वहीं वाटर वर्क्स के पास घर होने पर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के बेटे विनोद कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ...
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो परिसर से 55किलोग्राम हेरोइन (DRUGS) जब्त की गई है। डीआरआई(DRI)ने 10 मई को ऑपेरशन "ब्लैक एंड व्हाइट" के तहत कार्गो खेप से 55 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। बता दें, बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 434 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह भारत में हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। ...