Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘किसानों को खत्म करने का काम किया’ फसल खरीद को लेकर हुड्डा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

HARYANA NEWS: ‘किसानों को खत्म करने का काम किया’ फसल खरीद को लेकर हुड्डा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

HARYANA NEWS: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर हुड्डा ने एक बार फिर किसानों के मुद्दो लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से जो मंडियों में फसल खरीद की गई है। जो रिपोर्ट हमारे पास आई वह ठीक नहीं है।मंडियों में व्यवस्था नहीं, नए नए कानून शर्ते लगा दी है, गेटपास, ट्रेक्टर पर नम्बर प्लेट अनिवार्य, 3 गारंटर चाहिए। यह किसान को खत्म करने का काम है।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "सरकार मंडी में ऐसी शर्तें लगाती है कि किसान अपनी फसल सस्ता बेचने पर मजबूर हो जाता है। इसीलिए हमने कार्यक्रम बनाया है कि मैं स्वयं, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, विधायक अपने-अपने हल्के की मंडियों का दौरान करेंगे। हम किसान के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि फसल खराब को लेकर कोई बोनस नहीं दिया गया। हर किसान के पास ट्रैक्टर नहीं है। कोई किराए पर लेकर अपनी फसल लेकर जा नहीं सकता। हुड्डा ने कहा कि कल से मैं और पार्टी के नेता प्रदेश के तमाम मंडियों के दौरे पर रहेंगे। यह शर्ते लगा कर सरकार एक और बड़ा घोटाला कर रही है। किसान को कैदी बनाया जा रहा है।

कांग्रेस नगर निगम का चुनाव सिम्बल पर लड़ेगी- हुड्डा

एजीएल मामले में आरोप मुक्त होने पर हुड्डा ने कहा कि मैंने पहली कहा था मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। राज्यसभा चुनाव में क्रासवोटिंग मामले में विधायको के ऊपर अनुशासनात्मक कमेटी फैसला करेगी। शैली चौधरी के वोट को लेकर मैंने कोई लड़ाई नहीं लड़ी। यह बात गलत है कि मैंने अंदर ऐतराज जताया था। 4 विधायकों जिनके वोट रद्द किए गए उनके साथ ज्यादती की गई। कांग्रेस नगर निगम का चुनाव सिम्बल पर लड़ेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: 'हर नए वोट पर रहेगी नजर...', अखिलेश यादव ने BJP को घेरा, फर्जी वोट जुड़वाने की साजिश का लगया आरोप

Akhilesh Yadav on BJP: उत्तर प्रदेश के 2027 के चुनावों से पहले, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरते हुए निशाना साधा है। उन्होंने BJP और उसके 'षड्यंत्रकारी साथियों' पर उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में नकली वोट जोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और डुप्लीकेट (ASDD) वोटर्स की कैटेगरी के तहत एक खास इंटेलिजेंस कैंपेन चला रहे हैं।

Political News: सोनिया गांधी की किताब लॉन्च होते ही भावुक हुए राहुल, बचपन की यादें कीं साझा

Political News: सोनिया गांधी की यादों की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' के लॉन्च के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) और सीनियर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को एक इमोशनल ट्रिब्यूट लिखा। इसमें उन्होंने बचपन की यादें ताज़ा कीं और उनकी हिम्मत, सेंसिटिविटी और ज़िंदगी की मुश्किलों का प्यार से सामना करने की काबिलियत पर बात की।

UP Election:उत्तर प्रदेश में आखिर कैसे कम हो गए 1.27 करोड़ हिंदू वोटर? CM योगी ने बताई इसके पीछे की वजह

UP Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कराया जा रहा है। यानी वोटर लिस्ट को नए सिरे से तैयार की जा रही है। अब इसी एसआई को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीते दिनों सीएम योगी ने कहा था कि लगभग 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast