Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:अंतिम संस्कार करने गए चार किशोर नदी में डूबे, गोताखोर की टीम तलाश में जुटी

Uttar Pradesh News:अंतिम संस्कार करने गए चार किशोर नदी में डूबे, गोताखोर की टीम तलाश में जुटी

Uttar Pradesh News: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चार किशोर की नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि चारों किशोर एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गंगा घाट गए थे।

डूबने वालों में इंचौली क्षेत्र के जलालपुर निवासी अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु और प्रियांशु शामिल है। ये सभी गंगा किनारे अंत्येष्टि के बाद नहाने लगे थे। गहरे पानी में पहुंचने पर चारों ने शोर मचाया। वही, मौके पर पुलिस और गोताखोर की टीम पहुंची है और चारों की तलाश की जा रही है। 

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

ग्रामीणों के अनुसार, करीब पांच युवक गंगा नदी में उतरे थे। इनमें से एक युवक को उसके साथियों ने किसी तरह बाहर निकाला, जबकि चार युवक तेज बहाव और गहरे पानी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। वहीं, हादसे के बाद मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों ने की बड़ी मांग

वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गंगा घाट पर जुट गए। परिजनों ने प्रशासन से रेस्क्यू टीम और फ्लड कंपनी की टीम बुलाकर जल्द से जल्द किशारों की तलाश कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर शाम तक कोई विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। जिससे परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि लापता युवकों की तलाश  की कोशिश की जा रही है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कभी आईआईटी में नहीं हुआ था एडमिशन, अब पिता को गिफ्ट की BMW,जानें शौर्य शिखर की कहानी

Success Story Of Shaurya Shikhar:देश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों मे शुमार आईआईटी से इंजीनियर करने का सपना बहुत छात्रों का होता है। उनमें से कुछ हजार को ही आईआईटी में दाखिला मिलता है। बाकी या तो अगले साल का इंतजार करते हैं या किसी दूसरे संस्थाने से इंजीनियरिंग करते हैं।

रेलवे अगस्त से बदलने जा रहा रिजर्वशन सिस्टम! जानें किन चीजों में किया जाएगा बदलाव?

Railway Ticket Reservation System:भारतीय रेलवे अगस्त महीने से करीब 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम को बदलने जा रहा है। 1986 से इस्तेमाल हो रहे पैंसेजर सिरजर्वेशन सिस्टम की जगह अब नया और आधुनिक सिस्टम लाने की योजना है।

Kal Ka Rashifal: कल 9 जून को इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें अपना भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 9 June 2026: हिंदू धर्म में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व माना जाता है। 09 जून 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और अवसर लेकर आ सकता है। मंगल और गुरु के बीच बन रहे पंचांग योग के प्रभाव से कुछ जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ को धैर्य और संयम रखने की सलाह दी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast