DELHI CRIME: 13 राज्यों में 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया ठगी का शिकार, पुलिस ने धर दबोचा

DELHI CRIME: 13 राज्यों में 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया ठगी का शिकार, पुलिस ने धर दबोचा

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में ठगी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस भी इसको देखते हुए अलर्ट पर चली गई है। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो अभी तक 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी एक मैरिज साइटपर लड़कियों और कामकाजी महिलाओं के साथ दोस्ती कर उनके साथ ठगी करता था।

जानकारी के अनुसार एक प्रसिद्ध मैरिज साइट पर अपना फर्जी प्रोफाइल बनाकरकामकाजी महिलाओं, हाई प्रोफाइल लड़कियों को टारगेट कर उनके साथ ठगी करता है। फिलहाल साउथ डिस्ट्रीक्ट की साइबर क्राइम ने पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके साथ ही पूछताछ कर रही है। जिसकी पहचान फरहान ताहिर खान के रूप में की गई है। यह मात्र 12वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है। यह व्यक्ति छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। लेकिन यह व्यक्तिबीएमडब्ल्यू गाड़ी रखता है उस पर नंबर भी वीआईपी है। साथ ही महंगे होटल में रुकता है, महंगे जिम में जाता है।

यह प्रसिद्ध मैरिज डॉट कॉम के वेबसाइट के जरिए वर्किंग महिलाओं को हाई प्रोफाइल लड़कियों को संपर्क करता है। फिर उनको अपना प्रोफाइल दिखा करके उन्हें झांसे में लेता है। फिर उनसे मोटी रकम कभी गिफ्ट के बहाने कभी भी किसी जरूरी का हवाला देकर उनको शिकार बनाता है।इस आरोपी ने दिल्ली के एक सबसे बड़े हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर से ठगी की थी। उस महिला ने 26 मार्च को इसकी शिकायत दी थी। उसकी शिकायत पर जांच के लिए डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने एडिशनल डीसीपी हर्षवर्धन की देखरेख में एडिशनल डीसीपी पवन कुमार, एसीपी ऑपरेशन राजेश कुमार, साइबर पुलिस स्टेशन इंचार्ज अरुण कुमार वर्मा, जांच अधिकारी संजय सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र और लेडी कांस्टेबल राजू की एक टीम बनाई. इस टीम ने लगातार 18 दिन के बाद आखिरकार करने में कामयाब रही।

जानकारी के अनुसार इस ठग ने उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, केरल, कर्नाटका, उड़ीसा आदि लगभग एक दर्जन से ज्यादा स्टेट की महिलाओं को टारगेट कर चुका है। पिछले 6 महीने से इस धोखाधड़ी के मामले को अंजाम दे रहा था। खास बात यह है कि अपने आपको एमबीए और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका एक टॉप बिजनेसमैन बताता था।और तो और प्रोफाइल पर यह बताता था कि इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके भाई बहन नहीं हैं, यह इकलौता है। जिसकी वजह से महिलाएं और लड़कियां झांसे में आ जाती थी। इसका फायदा उठा करके उनसे दोस्ती करता था, एक दो बार मिलने के बाद जब उनसे पैसा लेता है। उसके बाद यह उनसे कनेक्शन खत्म कर देता था।

Leave a comment