Search KhabarFast

Press ESC to close

PPF निवेशकों के लिए जरूरी खबर...5 अप्रैल से पहले करें ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

PPF निवेशकों के लिए जरूरी खबर...5 अप्रैल से पहले करें ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

Post Office PPF: अगर आप पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश करते हैं, खासकर PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) में, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। आपको 5 अप्रैल से पहले अपना निवेश कर लेना चाहिए, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पब्लिक  प्रोविडेंट फण्ड एक लंबी अवधि की सरकारी योजना है, जिसमें निवेश करने पर टैक्स में छूट मिलती है और अच्छा ब्याज भी मिलता है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। अप्रैल से जून 2026 की तिमाही के लिए PPF पर 7.1% ब्याज दर तय की गई है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप नया PPF खाता खोलना चाहते हैं या पहले से निवेश कर रहे हैं, तो आपको 1 से 5 अप्रैल के बीच पैसा जमा करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पूरे महीने का ब्याज मिलता है। PPF में ब्याज की गणना हर महीने 5 तारीख और महीने के अंत के बीच के न्यूनतम बैलेंस के आधार पर होती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप 6 अप्रैल या उसके बाद पैसा जमा करते हैं, तो उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। इससे आपकी कुल कमाई पर असर पड़ता है।

कैसे मिलेगा निवेश का फायदा?

मान लीजिए आप हर साल 1.5 लाख रुपये PPF में निवेश करते हैं। अगर आप यह रकम 1 से 5 अप्रैल के बीच जमा करते हैं, तो आपको पूरे साल का ब्याज मिलेगा, जो 7.1% की दर से लगभग 10,650 रुपये होता है। अब अगर इसे 15 साल के लंबे समय के हिसाब से देखें, तो समय पर निवेश करने पर आपका कुल 22.5 लाख रुपये का निवेश करीब 40.68 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। लेकिन अगर हर साल निवेश में देरी होती है, तो यह रकम घटकर करीब 37.80 लाख रुपये ही रह जाती है। यानी करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।

इसलिए निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे समय का ध्यान रखें और 5 अप्रैल से पहले PPF में निवेश कर लें, ताकि उन्हें पूरा फायदा मिल सके और लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न हासिल हो।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कभी आईआईटी में नहीं हुआ था एडमिशन, अब पिता को गिफ्ट की BMW,जानें शौर्य शिखर की कहानी

Success Story Of Shaurya Shikhar:देश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों मे शुमार आईआईटी से इंजीनियर करने का सपना बहुत छात्रों का होता है। उनमें से कुछ हजार को ही आईआईटी में दाखिला मिलता है। बाकी या तो अगले साल का इंतजार करते हैं या किसी दूसरे संस्थाने से इंजीनियरिंग करते हैं।

रेलवे अगस्त से बदलने जा रहा रिजर्वशन सिस्टम! जानें किन चीजों में किया जाएगा बदलाव?

Railway Ticket Reservation System:भारतीय रेलवे अगस्त महीने से करीब 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम को बदलने जा रहा है। 1986 से इस्तेमाल हो रहे पैंसेजर सिरजर्वेशन सिस्टम की जगह अब नया और आधुनिक सिस्टम लाने की योजना है।

Kal Ka Rashifal: कल 9 जून को इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें अपना भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 9 June 2026: हिंदू धर्म में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व माना जाता है। 09 जून 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और अवसर लेकर आ सकता है। मंगल और गुरु के बीच बन रहे पंचांग योग के प्रभाव से कुछ जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ को धैर्य और संयम रखने की सलाह दी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast