Jharkhand Election 2024: झारखंड में आज गरजेंगे पीएम मोदी, इन दो जगहों पर चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

Jharkhand Election 2024: झारखंड में आज गरजेंगे पीएम मोदी, इन दो जगहों पर चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली:  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रैलियां करने आएंगे। वह सुबह लगभग 11:30 बजे गढ़वा में और दोपहर बाद लगभग 3 बजे चाईबासा में जनसभाएं संबोधित करेंगे। यह रैलियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में आयोजित की जा रही हैं, जहां पीएम मोदी झारखंड की जनता को संबोधित करेंगे और अपने संकल्प-पत्र की घोषणाओं को प्रस्तुत करेंगे, जिसमें आदिवासी समुदाय के सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार, और राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के वादे शामिल हैं।

बीते रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया था। इसके साथ ही उन्होंने तीन रैलियों को भी संबोधित किया। इसके साथ ही अमित शाह ने प्रदेश की सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार झारखंड की अस्मिता- रोटी, बेटी, माटी को बचाने में विफल रही है।

भाजपा ने किए कई बड़े वादे

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कई बड़ी घोषणा की। बीजेपी ने गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये देने का वादा किया है। बीजेपी ने झारखंड के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र में दिवाली और रक्षाबंधन पर दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की बात कही है। साथ ही 5 साल में 5 लाख रोजगार देने का भी वादा किया है। बीजेपी ने झारखंड के युवाओं से राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 3 लाख सरकारी पदों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरने का वादा अपने संकल्प पत्र में किया है।

आपको बता दें कि झारखंड की सभी विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान किए जाएंगे। पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को मतदान होंगे। इनके नतीजे23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।  

Leave a comment