Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 28 July 2026: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 28 July 2026: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 28 July 2026: इन दिनों पूरे देश में मानसून ने कोहराम मचा रखा है। गुजरात और असम में बाढ़ की वजह से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ की वजह से हजारों की संख्या में लोग अब असम से पलायन कर रह हैं। इस बीच मौसम विभाग ने टेंशन बढ़ा देने वाला अलर्ट जारी किया है। IMD ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।  

राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई की सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इस दौरान सुबह के समय कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली है। 29 जुलाई को भी बादलों का डेरा बना रहेगा और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, वहीं 30 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ यूपी में 28 से 31 जुलाई तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, आगरा, मथुरा, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक भी कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28-29 जुलाई और 2 अगस्त को भारी बारिश तथा 30-31 जुलाई के दौरान व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 28 से 29 जुलाई के दौरान देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से 2 अगस्त तक भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रह सकती है, जिससे फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना सहित कई जिलों में 28 से 31 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 1 और 2 अगस्त को भी भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है। उधर, जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर, पुंछ, राजौरी, बारामूला, अनंतनाग, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ और उधमपुर समेत कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी है। IMD के अनुसार, 29 जुलाई और 1-2 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 30-31 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान आंधी, बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 28th July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 28th July 2026:देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 28 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

IB ऑफिसर अंकित शर्मा के हत्यारे की सजा पर 31 जुलाई को होगा फैसला, दिल्ली पुलिस ने क्या मांग की

Delhi News:आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट पूर्व आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को फांसी दिए जाने की मांग की है। इससे पहले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा हत्या केस में दोषी करार दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast