
6 People Died In Kathua: जम्मू के कठुआ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक घर में आग लगने से 6 लोगों की जान मृतयु हो गई है। सभी की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। अबतक सामने आई जानकारी के अनुसार, घर में 9 लोग सो रहे थे। जिसमें से 6लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद करन के लिए पहुंचे। इस बीच आग में फंसे लोगों को घर से बाहर निकालते हुए एक पड़ोसी युवक भी घायल हो गया। घटना कठुआ के शिवनगर की है। आग लगने की वजह घर में बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
एक परिवार के 6लोगों की मौत
मरने वालों में सभी एक ही परिवार के हैं, इनमें 2 बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि घर में आग सुबह 2.30 बजे लगी। हादसा जिस वक्त हुआ उस दौरान घर के सभी सदस्य निंद में थे। घर में आग की लपटों को देख आसपास के लोगों मे अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने से घर में धुआं भग गया।
फायर ब्रिगेड के आने से पहले लोग घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों की निकालने में जुट गए थे। इस बीच एक पड़ोसी युवक घर के अंदर पहुंचा तो वह दम घुटने से बेहोश हो गया। लोगों ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी जो अचानक तेजी से फैल गई।
यह हुए हादसे का शिकार
आग लगने से घर में मौजूद 6 लोगों की जान गई। जिनकी पहचान 3 साल के आकाश रैना, 4 साल के आद्विक, 15 वर्षीय दानिश भगत, 17 वर्षीय गंगा भगत, 25 वर्षीय बरखा रैना और 81 वर्षीय अवतार कृष्ण के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर जो लोग बेहोश हुए हैं उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना की जांच पुलिस कर रही है।
Leave a comment