'बहुत मूर्ख लड़का है...', अभिनव अरोड़ा के बर्ताव पर स्वामी रामभद्राचार्य ने दिया ये जवाब

'बहुत मूर्ख लड़का है...', अभिनव अरोड़ा के बर्ताव पर स्वामी रामभद्राचार्य ने दिया ये जवाब

Swami Rambhadracharya and Abhinav Arora: इन दिनों बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा चर्चा का विषय बन गए है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनव मंच पर पूरे भक्ति-भाव से राम नाम का जयकारा लगा रहे थे। लेकिन तभी स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें टोकते हुए मंच से नीचे उतरने को कहा। इस पूरी धटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ। जिसके बाद अब स्वामी रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

स्वामी रामभद्राचार्य ने क्या कहा?

स्वामी रामभद्राचार्य ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कहा कि 'बहुत मूर्ख लड़का है। वो कहता है कि श्री कृष्ण भगवान उसके साथ पढ़ते हैं। भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ेंगे. मैंने तो वृंदावन में भी उसको बहुत डांटा था।'  

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में अभिनव अरोड़ा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की एक धार्मिक सभा में मौजूद थे। अभिनव मंच पर पूरे मन से राम नाम का जयकारा लगा रहे थे। लेकिन तभी स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें टोकते हुए कहा कि 'नीचे उतारिए इनको मेरी भी मर्यादा है।' जिसके बाद से उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कौन है अभिनव अरोड़ा?  

10 साल के बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा के खूब वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कोई उन्हें फ्रॉड कहता है तो कोई कहता है माता-पिता ने फर्जी बाबा बनाया है। लेकिन कई लोग इस छोटे से बच्चे को संत मानते है।

Leave a comment