Israel-Iran Tension:'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से इतने करोड़ बैरल तेल की होती है सप्लाई, बंद होने पर मचेगा हाहाकार!

Israel-Iran Tension:'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से इतने करोड़ बैरल तेल की होती है सप्लाई, बंद होने पर मचेगा हाहाकार!

Strait Of Hormuz: मिडिल ईस्ट इस वक्त जंग का अखाड़ा बना हुआ है। एक तरफ इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है, तो दूसरी तरफ ईरान भी जवाबी हमले दे रहा है। यानी की मिडिल ईस्ट विश्व के लिए हाई रिस्क जोन बना गया है।

युद्ध के बीच चर्चा इस बात की भी हो रही है कि ईरान स्थिति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद किया जा सकता है। ऐसा होने पर पूरे विश्व में हाहाकर मच जाएगा। क्योंकि इसी रास्ते से दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल की सप्लाई होती है। इसके अलावा एलएनजी की भी सप्लाई होती है।

लगभग 1.5 करोड़ बैरल तेल का निर्यात

बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से हर दिन लगभग 1.5 करोड़ बैरल तेल का निर्यात होता है। जिसमें सऊदी अरब, इराक, यू्अई, ईरान, कुवैत और कतर के तेल का सप्लाई होता है। इसके अलावा इसी रास्ते से कच्चे तेल भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और अन्य एशियाई देशों में पहुंचता है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोजाना 107 जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। हालांकि, युद्ध शुरू होने के बाद यानी एक मार्च को सिर्फ 19 जहाजों की आवाजाही देखी गई।

भारत-चीन पर कितना असर

भारत मिडिल ईस्ट से भारी मात्रा में कच्चे तेल और गैस का आयात करता है। ऐसे में अगर युद्ध के कारण रुकावट आती है, तो भारत में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं, रुपए पर दवाब पड़ सकता है और महंगाई बढ़ते की संभावना बनी रहेगी। भारत के अलावा चीन भी खाड़ी देशों के तेल पर निर्भर है लेकिन, उसके पास रूस और मध्य एशिया से पाइपलाइन कनेक्शन और बड़ा स्टोर है। हालांकि, अमेरिका की सेना इस क्षेत्र में सुरक्षा घेरा चौकस कर दे, तो कुछ हद तक जोखिम को कम किया जा सकता है। 

Leave a comment