Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान में महंगाई का कहर, गैस 3,500 रुपये, आटा 160 रुपये, ईरान-अमेरिका जंग से जनता बेहाल

पाकिस्तान में महंगाई का कहर, गैस 3,500 रुपये, आटा 160 रुपये, ईरान-अमेरिका जंग से जनता बेहाल

Pakistan News: मिडिल ईस्ट की जंग से पूरे विश्व में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। विश्व के कई देशों में तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं हमारे पड़ोसी देश या फिर कहें आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान की स्थिति काफी ज्यादा भयानक हो चुकी है। भले ही युद्ध ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहा है, लेकिन इसकी सबसे ज्यादा मार पाकिस्तान की जनता झेल रही है।  

इस संकट के बीच पाकिस्तानी सरकार लोगों को राहत देने के बजाय रोज महंगाई का झटका दे रही है। सरकार लगातार टैक्स में बढ़ोतरी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सब्सिडी भी कम कर दी है। साथ ही सुविधाओं में कटौती की गई है। जिसके बाद पाकिस्तान में हर छोटी से बड़ी चीजों के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। ईंधन, बिजली, खाने-पीने के साथ रोजमर्रा की हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं।

तेज के दामों में इजाफा

युद्ध की शुरुआत के बाद पहले पाकिस्तान में ईधन के दामों में 20 फीसदी का इजाफा किया गया। इसके बाद एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा किया गया है। जिसके बाद डीजल की कीमतों में करीब 55 फीसदी का इजाफा हुआ है। जिसके बाद पाकिस्तान में डीजल 520.35पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं पेट्रोल में 42.7%की बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में 458.40पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

रोजमर्रा की चीजों में हुई बढ़ोतरी

ईधन के दामों के दामों जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान की जनता वाहन चलाना लगभग बंद कर दिया है। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के किराया भी बढ़ गया है। माल ढुलाई और ट्रांसपोर्ट महंगा हुआ है, जिसकी वजह से रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

महंगाई ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर  

इस युद्ध ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। महंगाई में लगातार इजाफा हो रहा है। जनवरी में मंहगाई 5.8 फीसदी पर थी, लेकिन अब 7.3 पर पहुंच गई है। वहीं तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की वजह से पाकिस्तान रुपये पर भी लगातार दबाव बढ़ रहा है। महंगाई दर बढ़ने से ट्रांसपोर्ट के साथ ही बिजली भी महंगी हुई है।

160 रुपये प्रति किलो मिल रहा है आटा

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में 20 किलो आटे की बोरी 2 हजार तक पहुंच गई है, जबकि 1 किलो आटा 160 रुपये का मिल रहा है। दाल कीमत 250 से 450 रुपये तक पहुंच गई है। डेयरी के समान में 2 से 9 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। आलू 50 रुपये , टमाटर 250 रुपये किलो और प्याज के दाम 80 रुपये प्रति किलो पहुंच चुकी है। वहीं मार्च के महीने में सिलेंडर 2665 रुपये का मिल रहा था, लेकिन अब 3500 रुपये में मिल रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ने 19वें महीने भी खरीदा सोना, लगातार बढ़ा रहा है अपना गोल्ड रिजर्व

दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच चीन लगातार अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ाने में जुटा हुआ है। चीन के केंद्रीय बैंक ने मई महीने में भी बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है।

Philippines Earthquake Today: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, अब तक 15 लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी

Philippines Earthquake Today: सोमवार को दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर 7.8 तीव्रता वाला भूंकप भारी तबाही लेकर आया। भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन से महज 10 किलोमीटर नीचे है। भूकंप के कारण फिलीपींस और इंडोनेशिया समेत अंतरराष्ट्रीय निगरानी एजेंसियों ने सुनामी की गंभीर चेतावनी जारी की है।

Philippines Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा फिलीपींस, रिक्टर स्केल पर 7.8 दर्ज; सुनामी का अलर्ट जारी

फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई, जिसके बाद कई इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। भूकंप के तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast