Search KhabarFast

Press ESC to close

इटली में गुरुद्वारे के बाहर हुई फायरिंग, दो भारतीयों की गई जान; हमलावर की तलाश जारी

इटली में गुरुद्वारे के बाहर हुई फायरिंग, दो भारतीयों की गई जान; हमलावर की तलाश जारी

Firing In Itly: इटली के बर्गामो में एक गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति ने दो भारतीयों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

बता दें कि यह गुरुद्वारा एक गोदाम में था जिसका इस्तेमाल पूजा स्थल के रूप में किया जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार बर्गामो शहर के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुद्वारा माता साहिब कौर के सामने स्थित चौक पर हमला हुआ।

गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक फायरिंग में मारे गए दोनो शख्य भारतीय हैं। वे गुरुद्वारा से बाहर निकल रहे थे तभी एक अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। दोनों मृतकों की पहचान राजिंदर सिंह और गुरमित सिंह के तौर पर हुई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली चलाने वाली व्यक्ति भी भारतीय ही है। वह किसी वाहन से घटना के बाद फरार हो गया। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों के साथ कुछ कहासुनी हुई थी और इसके बाद हमलावर गोली चलाने लगा। कुछ लोगों का कहना हा कि जिसने भी गोली चलाई है वह भी अकसर गुरुद्वारे आता था। उसके अनुसार, एक तीसरे व्यक्ति को भी गोली है जिसे अस्पताल ले जाया गया है।

 

घटना के बाद दहशत

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घटनास्थल से कम से कम 10 राउंड गोलियां बरामद की हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। संदिग्ध की तलाश के लिए इटली की पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है और शहर में नाकेबंदी की है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पाकिस्तान में दिल दहला देने वाला हादसा! बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, 11 लोगों की मौके पर मौत

Pakistan Accident News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाकपट्टन के पास देपालपुर रोड पर एक पैसेंजर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

US Election: अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर! अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन में दर्ज की जीत

US Election: अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिशिगन की अहम सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी माइक रोजर्स को हरा दिया है। इस जीत के साथ अल-सईद अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एसोसिएटेड प्रेस ने उनकी जीत की पुष्टि की है।

US स्टॉक मार्केट ने मनाया ट्रंप के हार का असली जश्न, जानिए क्या रहीं बड़ी वजह

US Stock Market Rally: अमेरिका के शेयर बाजार में बीते दिन कारोबारियों की बल्ले- बल्ले हो गयी। इसकी वजह ट्रंप की हार को बताया जा रहा। आखिर क्यों क्या कारण हैं। बता दें की दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे। डाउ जोन्स ने तो ऐसा गदर काटा कि इसमें आई रैली बीते 18 महीने में सबसे तेज रही।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast