Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता के खिलाफ दमदार अंदाज में शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले ही ओवर से कोलकाता के गेंदबाजो को रडार पर लिया। 8 ओवर में दोनों ने मिलकर 79 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। इसके बाद 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजी करते हुए सूर्यवंशी को चलता कर दिया और कोलकाता को पहली सफलता दिला दी। इस विकेट के साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए।

वैभव को बनाया शिकार

वैभव सूर्यवंशी भी जिस तरह से आउट हुए, उसकी चर्चा खूब हो रही है। चक्रवर्ती ने फुल लेंथ और शानदार फ्लाइट के साथ गेंद डाली, जिसे वैभव सूर्यवंशी ने लेग साइड में बड़े शॉट के लिए खेलना चाहा लेकिन, गेंद की फ्लाइट ने उन्हें पूरी तरह हक्का बक्का कर दिया। गेंद हवा में ऊंची उठ गई और डीप मिडविकेट पर खड़े रमणदीप सिंह ने दौड़ते हुए कैच पकड़ लिया। चक्रवर्ती के विकेट लेने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने रियान पराग और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े बल्लेबाजों को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।   

Also read: बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

अर्शदीप के नाम भी रिकॉर्ड दर्ज 

इससे पहले आईपीएल 2026 में इस मैच से पहले वरुण का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा था। वह अपने पहले 3 मैचों में एक भी विकेट नहीं चटका पाए थे। हालांकि, चौथे मैच में उन्होंने वापसी करते हुए गुजरात के खिलाफ 34 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा बतौर भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम सबसे तेज 200 T20 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। चक्रवर्ती भारत के 20वें गेंदबाज हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि स्पिनरों में वह 10वें स्थान पर हैं।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम की बादशाहत कायम, पाकिस्तान को हुआ तगड़ा नुकसान;जानें अन्य टीमों का हाल

ICC ODI Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में एक बार फिर भारतीय टीम ने बादशाहत कायम रखी है। वार्षिक अपडेट के बाद भी भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बनी हुई है। हालांकि, इस बार बढ़त थोड़ी कम हो गई है।

IPL 2026: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस में अनबन! रोहित और सूर्यकुमार को भी किया अनफॉलो?

IPL 2026: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए खास नहीं रहा है। एक के बाद एक मिल रही करारी हार ने प्लेऑफ का रास्त लगभग बंद कर दिया है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया था लेकिन, कुछ देर बाद फॉलो बैक कर दिया।

धर्मशाला में भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, प्लेऑफ की रेस में हार किसी के लिए भी भारी

आईपीएल अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी 8 टीमें अंतिम चार में जगह बनाने की लड़ाई लड़ रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast