Search KhabarFast

Press ESC to close

T-सीरीज फाउंडर गुलशन कुमार के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र निधन

T-सीरीज फाउंडर गुलशन कुमार के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र निधन

Darshan Kumar Passed Away: संगीत जगत इन दिनों दुखों में डूबा हुआ है। महज सात दिन पहले लेजेंडरी गायिका आशा भोसले (92) के निधन ने पूरे देश को शोक में डुबोया था, उसी सदमे से उबरने का मौका भी नहीं मिला कि T-सीरीज परिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा है। T-सीरीज के संस्थापक स्वर्गीय गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने 70 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत उद्योग और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

T -सीरीज की बैकबोन थे दर्शन कुमार

दर्शन कुमार संगीत जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले उन गिने-चुने लोगों में से एक थे, जिन्होंने बिना सुर्खियों में आए T -सीरीज को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। दरअसल, साल 1997 में गुलशन कुमार की हुई हत्या के बाद परिवार ने कंपनी को आगे बढ़ाया, जिसमें दर्शन कुमार की भूमिका हमेशा अहम रही। वे कंपनी के विकास में बैकबोन की तरह काम करते रहे। लेकिन उनके निधन से परिवार, कंपनी और संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। 

Also read: रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ संग क्यूट अंदाज में दी गुड न्यूज

मीका सिंह ने दी श्रद्धांजलि

सिंगर मीका सिंह ने इस दुखद खबर को सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया और दर्शन कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि दर्शन कुमार जी एक सादगी भरे और अच्छे इंसान थे, जिन्होंने संगीत उद्योग को हमेशा सपोर्ट किया। उनके निधन से संगीत प्रेमियों और कलाकारों में गहरा शोक व्याप्त है। उनके अलावा बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई हस्तियों ने दर्शन कुमार के निधन पर दुख जताया है।

आशा भोसले के जाने का गम

दर्शन कुमार का निधन ऐसे समय में हुआ है जब संगीत जगत अभी भी आशा भोसले के जाने के सदमे से उबर नहीं पाया है। 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में छाती के संक्रमण और मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण आशा भोसले का निधन हुआ था। उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश से ढेर सारी श्रद्धांजलियां आई थीं। आशा भोसले की आठ दशक लंबी करियर ने बॉलीवुड संगीत को नई ऊंचाइयां दीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने आम्रपाली का हंगामा, गुल्लू-कनिका से हुई तीखी बहस

Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। मेकर्स भी ऐसे-ऐसे टास्क ले आ रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में टकरा ही जाते हैं।

Qazi Touqeer: काजी तौकीर की निकल पड़ी लॉटरी! रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान हुए मेहरबान, बिग बॉस के घर में मिला किस्मत चमका देने वाला ऑफर

Qazi Touqeer Song Offer: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में काजी तौकीर की बहुत बड़ी लॉटरी लग गई है। ये तो हर कोई जानता है कि काजी तौकीर को गाना गाने का कितना शौक है। वह अक्सर शो में अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते रहते है। उनकी आवाज का जादू तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पर भी चल चुका है, जब कुछ समय पर पहले उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था।

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की शादी टूटी, तलाक की अर्जी में खोला बड़ा राज

Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह पति वीर साहू से तलाक ले रही हैं और इसकी अर्जी भी कोर्ट में दायर कर दी है। शादी के 6 साल बाद दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।हाल ही में एक इंटरव्यू में सपना ने अपने तलाक पर खुलकर बात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast