Search KhabarFast

Press ESC to close

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

अगरकर के कार्यकाल को बोर्ड बेहद कामयाबी भरा मान रहा है। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया बड़े टूर्नामेंट्स में अब्बल प्रदर्शन किया है। भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और मेन्स टी20 विश्व कप जीते। इसके अलावा 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया।

अजीत अगरकर को मिलेगा तोहफा

बोर्ड का मानना है कि टीम की फियरलेस अप्रोच और लगातार सफलता के पीछे अगरकर का प्लान और चयन नीति का बड़ा योगदान है। यही वजह है कि बीसीसीआई अब उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। अगर ये फैसला आधिकारिक तौर पर हो जाता है, तो 2027 विश्व कप तक टीम इंडिया की चयन समिति एक बार फिर अजीत अगरकर के जिम्मे होगा। अगरकर जुलाई 2023 में मुख्य चयनकर्ता बने थे। जिसके बाद से वह भारत की चयन समिति को लीड कर रहे हैं।

Also read: होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

अजीत अगरकर का क्रिकेट करियर   

अजीत अगरकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है, उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 191 वनडे में 288 विकेट और 26 टेस्ट में 58 विकेट लिए, साथ ही 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे। अगरकर ने 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया। वनडे में वह भारत के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक थे। 2002 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। 2003 विश्व कप के दौरान उपविजेता टीम का हिस्सा भी रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वेपिंग विवाद पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- इन लोगों को जेल भेजना चाहिए

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लगातार खिलाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ गाइडलाइन जारी की गई थी। 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजियों सख्त संदेश दिया गया था। लेकिन हाल में खिलाड़ियों के वेपिंग करते हुए सामने आए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।

RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को राहत, सूर्यकुमार यादव खेलेंगे मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast