Search KhabarFast

Press ESC to close

Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

Ahmedabad Violence: गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका में शनिवार को एक मामूली सड़क हादसे के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई दुकानों में आग लगा दी गई। जानकारी के मुताबिक, बिहार से आए प्रवासी मोहम्मद साबिर अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक स्थानीय युवक से टकरा गई। शुरुआत में यह छोटा विवाद था, लेकिन देखते ही देखते तनाव बढ़ गया और लोग इकट्ठा होने लगे। इस दौरान इलाके में हिंसा फैल गई। भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और बाजार की करीब 8 से 10 दुकानों को आग के हवाले कर दिया। साबिर की टायर की दुकान भी इस आगजनी में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जान बचाने के लिए साबिर को वहां से भागना पड़ा।

परिवार ने की  सरकार से मदद की अपील 

साबिर अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी, तीन छोटे बच्चे और बुजुर्ग मां शामिल हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई और अब उनके पास बच्चों का पेट भरने तक के पैसे नहीं बचे हैं। उन्होंने सरकार से मदद की अपील की है। इस घटना में स्थानीय युवक धर्मेश गमारा घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया और भीड़ सड़कों पर उतर आई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हत्या और आगजनी की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। अब तक 15 से 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन ने हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। स्थानीय लोगों ने भी सरकार से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।

Also read: सूरत में रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़, गैस संकट और छुट्टियों से मजदूरों का पलायन तेज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast