Search KhabarFast

Press ESC to close

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार, कट्टनार पट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। इस फैक्ट्री में फैंसी पटाखे बनाए जाते हैं। इस फैक्ट्री के मालिक गोविंदनाल्लूर के रहने वाले मुथु मानिकम हैं। रविवार की दोपहर में फैक्ट्री में उस समय विस्फोट हो गया जब कारिगर पटाखों की लड़ियां पिरोने का काम कर रहे थे।

पहले भी हुआ था विस्फोट

इससे पहले फरवरी 2026 में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में भी एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी और 8 लोग घायल हो गए थे। उस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत अफसोस जनक है। सीएम नायडू ने उस वक्त पीड़ितों के लिए सहायता का ऐलान किया था।  उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपए के मुआवजे की भी घोषणा की थी । उन्होंने ये भी कहा था कि घायलों का चिकित्सा खर्च सरकार उठाएगी।

Also read: ACB की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के BEO 10,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

लगातार हो रहे हादसे

आपको बता दें कि देश में तमाम मौकों पर पटाखा फैक्ट्री में धमाकों की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में सरकार को इस दिशा में ऐसे सख्त नियम बनाने की आवश्यकता है, जिससे इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast