Search KhabarFast

Press ESC to close

दृश्यम 2 के डायरेक्टर के घर आई नन्ही खुशी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने दिया बेटी का हुआ जन्म

दृश्यम 2 के डायरेक्टर के घर आई नन्ही खुशी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने  दिया  बेटी का हुआ जन्म

Entertainment News: एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के घर खुशियों ने दस्तक दी है। इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। शिवालिका ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को दोनों ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने अपनी बेटी को “नन्ही देवी लक्ष्मी” बताया और उसके जन्म को एक खास आशीर्वाद कहा। उन्होंने लिखा कि उनकी बेटी एक शुभ दिन पर उनके घर आई है और उनके जीवन में नई खुशी लेकर आई है। पोस्ट के साथ एक भावुक नोट भी शेयर किया गया, जिसमें लिखा था कि एक ही पल में उनके दिलों को एक नया मतलब मिल गया है।

फैंस और फिल्मी सितारों ने दी बधाइयां

कपल ने अपनी बेटी के जन्म की तारीख 19 अप्रैल 2026 बताई और खुद को धन्य माता-पिता कहा। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। इससे पहले दिसंबर 2025 में शिवालिका और अभिषेक ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने क्रिसमस के मौके पर यह खबर साझा करते हुए बताया था कि उनके जीवन में एक नई खुशी आने वाली है।

शिवालिका और अभिषेक की लव स्टोरी

शिवालिका और अभिषेक की लव स्टोरी भी काफी खास रही है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 9 फरवरी 2023 को गोवा में शादी की थी। उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। अभिषेक ने तुर्की में बेहद रोमांटिक अंदाज में शिवालिका को प्रपोज किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवालिका “ये साली आशिकी” और “खुदा हाफिज” जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं अभिषेक पाठक “दृश्यम 2” और “उजड़ा चमन” जैसी फिल्मों के निर्देशक हैं और कई हिट फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। अब दोनों अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर काफी खुश हैं।

Also read: T-सीरीज फाउंडर गुलशन कुमार के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र निधन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

Thalapathy Vijay की इन फिल्मों में मिलेगा एंटरटेनमेंट और एक्शन का फुल डोज, हर सीन करेगा आपको हैरान

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद बीच में छोड़ना मुश्किल हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको विजय की 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कहानी, एक्शन और इमोशन आपको पूरी तरह बांधे रखते हैं।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast