Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026 : नाबालिग बल्लेबाज का IPL में जलवा, मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज बुमराह और बोल्ट की हुई धुनाई

IPL 2026 : नाबालिग बल्लेबाज का IPL में जलवा, मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज बुमराह और बोल्ट की हुई धुनाई

Vaibhav Suryavanshi: बीती रात यानी 7 अप्रैल को गुवाहाटी में बारिश के साथ-साथ वैभव नाम तूफान देखने को मिला। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाज उनके आगे वेबस दिखाई दिए। वैभव ने महज 14 गेंदों पर 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 5 छक्के भी लगाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अंदाज में 32 गेंदों पर 77 रन ठोंके, इसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

भले ही वैभव ने सिर्फ 39 रनों की पारी खेली हो, लेकिन जिस तरह से उन्होंने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की पिटाई की, उससे पूरी मुंबई इंडियन बैकफुट पर आ गई। वहीं जायसवाल ने 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन क्रिकेट जगत में वैभव सूर्यवंशी की पारी की चर्चा हो रही है। 

Also read: बांग्लादेश क्रिकेट में फिक्सिंग का बड़ा खुलासा, 7 खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध

आपको बता दें कि आज से करीब एक साल पहले ट्रेंट बोल्ट से मजाकिया अंदाज में पूछा गया था कि वह 14 साल के बच्चे को आउट करने के लिए क्या योजना बना रहे हैं। उस समय बोल्ट ने हंसते हुए जवाब दिया था। इस चर्चा के बाद वैभव अगले दिन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। जिसके बाद उनकी चर्चा बंद हो गई थी। इसके बाद बीती रात यानी 7 अप्रैल को सूर्यवंशी का खेल देखकर हर कोई चौंक गया। 

बुमराह की पहली गेंद पर लगया छक्का 

बारिश के वजह से मुंबई और राजस्थान के बीच 11-11 ओवर का मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम के पास बड़ा स्कोर बनाने का दबाव था। मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर छक्का लगा कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। वैभव ने बुमराह की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का दिया। इसके बाद पुल शॉट लगाकर एक और छक्का लगाकर यह बता दिया कि यह कोई तुक्का नहीं था। 

बेखौफ दिखाई दिए वैभव 

इसके बाद वैभव ने ट्रेंट बोल्ट की मिस्ड यॉर्कर को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर भेज दिया। मुंबई की खतरनाक गेंदबाजी के आगे सूर्यवंशी बिल्कुल बेखौफ दिखाई दिए। सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले पांच ओवर में 80 रन ठोक दिए और मैच का रुख तय कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: हार के बाबूजद टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश ने लगाई छलांग, पाकिस्तान की हालत खराब

ICC Test Ranking:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता। मैके के ग्राउंड पर खेला गया ये मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबलें को एक पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया।

INDvsSLTest:श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला उगल रहा आग, जड़ा लगातार दूसरा शतक; नंबर 3 की टेंशन दूर?

INDvsSLTest:भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला आग उगल रह है। अपना शानदाप फॉर्म जारी रखते हुए भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 168 गेंदों में शतक पूरा किया और 117 रन बनाए।

Vaibhav Sooryavanshi:सूर्यवंशी फिर चौके-छक्के देखने के लिए रहिए तैयार, शमी-सरफाज भी मैदान पर दिखाएंगे जौहार

Vaibhav Sooryavanshi:बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रव‍िवार (23 अगस्त) से हो रही है. जो भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत है। दलीप ट्रॉफी में फोकस में सबसे ज्यादा इस बार वैभव सूर्यवंशी रहेंगे, जो इस बार ईस्ट जोन के कप्तान बनाए गए हैं। वैभव का मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बेंगलुरु में मौजूद के ग्राउंड में होना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast